Aadhaar card Date of Birth Update: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक हैं. नया सिम कार्ड लेना हो, बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या फिर सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, आधार कार्ड की जरूरत सभी लगभग कार्यों में पड़ती है. ऐसे में अगर आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ या नाम गलत हो तो ये काम अटक सकते हैं. इस स्थिति में आधार कार्ड की डिटेल्स को अपडेट कराना बहुत जरूरी होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे है कि आधार कार्ड में आप जन्मतिथि यानी डेट ऑफ बर्थ कैसे अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway पर कितनी होगी स्पीड लिमिट, क्या-क्या होंगी सुविधाएं? यहां जानें 10 बड़ी बातें
किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत?
आधार कार्ड में अपनी डेट ऑफ बर्थ अपडेट कराने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी डॉक्यूमेंट जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) होता है. लेकिन इसके अलावा भी आपको नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है.
- फिजिकल PAN कार्ड
- पासपोर्ट
- 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
- कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र जिसमें जन्मतिथि लिखी हो

क्या है डेट ऑफ बर्थ अपडेट कराने का प्रोसेस?
स्टेप 1- डेट ऑफ बर्थ अपडेट कराने के लिए सबसे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं.
स्टेप 2- वेबसाइट में लॉगिन करें और फिर Aadhaar Enrolment and Update Form डाउनलोड कर लें.
स्टेप 3- इस फॉर्म को लेकर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं.
स्टेप 4- अब फॉर्म में पूछी गई सभी डिटेल्स सही से भरें और अपडेटेड जन्मतिथि भी दर्ज करें.
स्टेप 5- फॉर्म भरने के साथ-साथ मांगे गए डॉक्यूमेंट्स भी सबमिट कर दें. इन दस्तावेजों में डेट ऑफ बर्थ मौजूद होनी चाहिए.
स्टेप 6- केंद्र पर मौजूद अधिकारी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी स्कैन करेंगे.
स्टेप 7- इस प्रोसेस के लिए आपको 75 रुपये की फीस देनी पड़ सकती है.
स्टेप 8- इसके बाद आपको Acknowledgement Slip दी जाएगी.
इस Acknowledgement Slip में URN (Update Request Number) होता है जिसकी मदद से आप अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं