विज्ञापन

Cooler Tips and Tricks: चिलचिलाती गर्मी में भी कूलर देगा AC जैसी कूलिंग, बस अपनाएं ये 4 आसान टिप्स और ट्रिक्स

Cooler Hacks: अगर आप भी उमस और गर्म हवा से परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़िए. आज हम आपको 4 आसान टिप्स बताने जा रहे है जिन्हें अपनाकर आप अपने पुराने कूलर की कूलिंग कैपेसिटी को कई गुना बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं...

Cooler Tips and Tricks: चिलचिलाती गर्मी में भी कूलर देगा AC जैसी कूलिंग, बस अपनाएं ये 4 आसान टिप्स और ट्रिक्स
कूलर टिप्स एंड ट्रिक्स
AI

Cooler Tips and Tricks: चिलचिलाती गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच एयर कंडीशनर (AC) की ठंडी-ठंडी हवा सुकून भरा एहसास देती है. इसके साथ-साथ एसी से आने वाला मोटे बिजली के बिल की टेंशन भी सताती रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं आपके घर में रखा साधारण सा कूलर भी AC जैसी ठंडक दे सकता है. अगर आप भी उमस और गर्म हवा से परेशान हैं, तो अब चिंता छोड़िए. बस कुछ स्मार्ट सेटिंग्स और रखरखाव से जुड़ी इन 4 आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने पुराने कूलर की कूलिंग कैपेसिटी को कई गुना बढ़ा सकते हैं. साथ ही बिना बिजली के बिल की फिक्र किए AC जैसी ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं. आइए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में...

यह भी पढ़ें: शादी में आवारा कुत्ते का आतंक, 60 से ज्यादा लोगों को काटा, जानें आवारा कुत्तों की शिकायत कहां करें

1. सही जगह पर रखें कूलर

कूलर की कूलिंग बढ़ाने के लिए क्रॉस वेंटिलेशन होना बहुत जरूरी है. ऐसे में कूलर को कभी भी बंद कमरे में रखने से बचना चाहिए. हमेशा कूलर को कमरे के दरवाजे या खिड़की के पास रखें ताकि क्रॉस वेंटिलेशन बना रहे और कमरे में उमस बिल्कुल न रहे. इससे कमरा बहुत जल्दा ठंडा हो जाएगा.

2. नियमित रूप से साफ करें कूलिंग पैड्स

कूलर की ठंडक को बढ़ाने के लिए कूलिंग पैड्स की साफ-सफाई करना बहुत ज्यादा जरूरी है. ऐसे में अगर आपके कूलर में लकड़ी वाली घास लगी हुई है तो उसको बदलवा लें. इसके अलावा आप कपड़े और पानी से धूल-मिट्टी भी हटा सकते हैं. साथ ही अगर आपके कूलर में हनीकॉम्ब पैड लगे हैं तो उसको निकालकर पानी से साफ कर लें. दरअसल, कूलर के पैड्स जितने साफ होंगे उतनी ज्यादा कूलिंग होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

3. ऊंचाई पर रखें कूलर

कूलर से ज्यादा जल्दी कूलिंग करने के लिए के लिए कूलर को हमेशा किसी ऊंचाई वाली जगह पर रखें. अगर आपका कूलर जमीन पर रखा है तो उसे किसी स्टूल या टेबल पर रख दें. इसके अलावा अगर कूलर के पीछे वाले हिस्से पर धूप पड़ती है तो जगह बदल दें. दरअसल, धूप से कूलिंग पैड जल्दी सूख जाता है जिससे कूलर कूलिंग नहीं कर पाता.

4. बर्फ और ठंडे पानी का करें इस्तेमाल

कूलर से AC जैसे ठंडी हवा पाने के लिए आप कूलर में फ्रिज या मटके का पानी और बर्फ के कुछ टुकड़े डाल सकते हैं. दरअसल, जब ठंडा पानी कूलिंग पैड पर पहुंचता है तो कूलर इवेपोरेशन जरिए एकदम ठंडी हवा देता है. ध्यान रहे कि आप कूलर में एकसाथ बहुत ज्यादा बर्फ न डालें वरना पंप खराब हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com