ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत (Gold Price Today) आज एक नया रिकॉर्ड छू चुकी है. अमेरिका में स्पॉट गोल्ड का दाम 3,149 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है. इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ (Trump Tariff) लगाने की घोषणा है, जिससे निवेशक घबराहट में सुरक्षित विकल्प यानी गोल्ड में निवेश (Gold Investment) का रुख कर रहे हैं. इस अनिश्चितता के कारण दुनियाभर में सोने की कीमतों में भारी (Gold Prices Hike) उछाल देखने को मिला है.
भारतीय बाजार में भी दिखा असर, जानें आज का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आए इस उछाल का असर भारतीय बाजार में भी दिखा. इंडिया बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, आज 3 अप्रैल सुबह 7:39 बजे भारत में सोने की कीमत (Gold ate Today) 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगर शहरों की बात करें तो देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव इस प्रकार हैं...
- दिल्ली: 89,030 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई: 89,190 रुपये प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता: 89,070 रुपये प्रति 10 ग्राम
- बेंगलुरु: 89,260 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम
MCX पर भी गोल्ड में जारी है उतार-चढ़ाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की फ्यूचर ट्रेडिंग में भी काफी हलचल देखने को मिल रही है. जून 2025 के लिए सोने की कीमत 90,770 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है. दिल्ली में इस महीने की शुरुआत में सोना (Gold Rate In Delhi) 91,950 रुपये तक पहुंच चुका था.
चांदी भी हुई महंगी, 1 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव
सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी भारी उछाल देखा गया है. आज सुबह 7:40 बजे इंडिया बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक चांदी 1 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई. इसकी वजह इंडस्ट्रियल डिमांड में इजाफा और इलेक्ट्रॉनिक्स और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ती जरूरतें हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं