India | Reported by: भाषा |रविवार अक्टूबर 16, 2022 10:31 PM IST मराठा क्रांति मोर्चा (MKM) के समन्वयक रमेश केरे पाटिल ने संगठन को तोड़ने के लिए भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर लाइव बातचीत के दौरान जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. अधिकारियों ने बताया कि केरे पाटिल को भायखला के जे जे अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है.