स्टार प्लस का आइकॉनिक शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी दिल छू लेने वाली कहानियों और कनेक्ट करने वाले किरदारों से सालों से दर्शकों का दिल जीतता आ रहा है. हाल ही में शो में एक बड़ा लीप लिया गया है, जिसमें अभिरा और अरमान की जिंदगी में एक नया मोड़ आया है. अभिरा का किरदार समृद्धि शुक्ला और अरमान का किरदार रोहित पुरोहित निभा रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में दर्शकों को एक दिल छू लेने वाला मोड़ देखने को मिला है.
अभिरा और अरमान अब अलग हो चुके हैं. अरमान अपनी जिंदगी को एक नए अंदाज में जी रहा है. एक आरजे के रूप में. उसकी बेटी के जन्मदिन पर एक भावुक पल आता है जब वो मासूमियत से अपनी मां के बारे में पूछती है – एक सवाल जो अरमान के दिल को गहराई से झकझोर देता है. अब कहानी इन दोनों की जुदा राहों और नई शुरुआतों पर केंद्रित होगी.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
अभिरा का किरदार निभा रहीं समृद्धि शुक्ला ने इस इमोशनल बदलाव पर बात करते हुए कहा, "ऐसा लग रहा है जैसे ये एक बिल्कुल नया शो है. वही पुराने किरदार हैं, लेकिन एक नए अंदाज में, जो मैं अभी बताना नहीं चाहती. आप देखेंगे... और ये काफी दिलचस्प है. आप अभिरा का वो दर्द देखेंगे जो वो एक मां के रूप में झेल रही है. 5-7 साल के लीप के बाद से वो अपने गम और अफसोस में डूबी हुई है, उसे लगता है कि उसकी जिम्मेदारी में कमी रही, जिसके चलते उसने अपनी बेटी और अरमान दोनों को खो दिया."
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, दर्शकों को छुपे जज्बात, अधूरा पछतावा और बदलने की खामोश उम्मीदें देखने को मिलेंगी. क्या अभिरा और अरमान की राहें फिर से मिलेंगी? जानने के लिए देखिए 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', इस सोमवार रात 9:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं