ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की मां का किरदार निभाकर लता सभरवाल घर-घर में फेमस हो गई थीं. एक्ट्रेस को आज भी लोग अक्षरा की मां के नाम से ही पहचानते हैं. लता ने अपने करियर में कई सीरियल्स में काम किया है लेकिन जो पहचान उन्हें अक्षरा की मां का किरदार निभाकर मिली वो कहीं भी नहीं मिली. ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद से लता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो आए दिन अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं. इस बार उन्होंने ट्रेडिशनल अवतार में रील बनाई है जो खूब वायरल हो रही है.
अक्षरा की मां पर चढ़ा डांस का खुमार
लता सभरवाल ट्रेंडिग गानों या बाकी चीजों पर वीडियो बनाना नहीं भूलती. इस बार उन्होंने ट्रेडिशनल अवतार में वायरल गाने तेरी बातों में ऐसा उल्झा जिया पर वीडियो बनाया है. लता इस वीडियो में हैवी लहंगा और ज्वेलरी पहने नजर आ रही हैं. उन्हें इस अवतार में देख फैंस दीवाने हो गए हैं. वैसे तो सोशल मीडिया पर इस गाने पर कई सारे रील्स वायरल हो रहे हैं लेकिन इस तरह देसी अंदाज में इस गाने में डांस लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
वीडियो हुआ वायरल
लता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- कोई भी हमारे ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट को बीट नहीं कर सकता है. खासकर मेरे ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैंस के लिए. उनके इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- इसे देखकर मुझे शौर्य की मां की याद आ गई. वहीं दूसरे ने लिखा-कितना प्यारा है. एक ने लिखा- राजेश्वरी माहेश्वरी दूसरी दुनिया में.वर्कफ्रंट की बात करें तो लता ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है. वो अब यूट्यूब से मोटी कमाई कर रही हैं. वो यूट्यूब चैनल पर फैंस को लाइफस्टाइल टिप्स देती हैं. साथ ही लता को खाने का भी बहुत शौक है तो वो रेसिपी भी शेयर करती रहती हैं. लाखों लोग उनके यूट्यूब चैनल को फॉलो करते हैं.
Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं