Pankhuri Awasthy Rode-Gautam Rode Twins Annaprashan Pics: ये रिश्ता क्या कहलाता है में वेदिका के रोल से फेमस हुई एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. इसी बीच उन्होंने पति गौतम रोड़े के साथ अपने ट्विन्स बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि अन्नप्राशन की हैं. दरअसल, पिछले साल जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने टीवी कपल गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्विन्स के अन्नप्राशन यानी बच्चों को खाना खिलाने की रस्म की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.
तस्वीरों में गौतम-पंखुड़ी और उनके बच्चे यानी बेटी राध्या और बेटे रादित्य को सफेद आउटफिट में देखा जा सकता है. शेयर की गई तस्वीरों में कपल अपने बच्चों को किस करते और पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ अन्य तस्वीरों में खाली कटोरियों की भी झलक देखने को मिली है. इन PICS के साथ गौतम और पंखुड़ी ने कैप्शन में लिखा, "राध्या और रादित्य का अन्नप्राशन."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे पहले भी गौतम और पंखुड़ी अपने बच्चों को गोद में लिए हुए कुछ तस्वीरें शेयर कर चुके हैं. वहीं नए साल के मौके पर बच्चों के साथ एक मिरर सेल्फी कपल ने शेयर की थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैलो 2024!" गौरतलब है कि गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने 26 जुलाई को अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था, जिसका ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया था.
वर्कफ्रंट की बात करें तो गौतम रोडे सरस्वतीचंद्र, बा बहू और बेबी, बाबुल का आंगन छूटे ना और तेरी मेरी लव स्टोरीज़ जैसे पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुके हैं. जबकि पंखुड़ी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है, क्या कुसूर है अमला का और रजिया सुल्तान जैसे डेली सोप में अपनी पहचान टीवी इंडस्ट्री में बनी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं