'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लेकर 'मैडम सर' से फैंस के दिलों में जगह बना चुकीं एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी मां बनने वाली हैं. वहीं शादी के 5 साल बाद एक्टर पति गौतम रोड़े के साथ पेरेंट्स बनने की खुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है. वहीं वीडियो देखते ही फैंस और सेलेब्स ने बधाई देना शुरु कर दिया है. आइए हम आपको दिखाते हैं पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े द्वारा शेयर किया गया स्पेशल वीडियो...
टीवी एक्टर गौतम रोडे और उनकी एक्ट्रेस वाइफ पंखुड़ी अवस्थी पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं. इस खास मौके पर उन्होंने फैंस को भी सरप्राइज दिया है. कपल ने सुपर क्यूट वीडियो में शेयर किया, जिसमें कपल का एनिमेटेड वर्जन देखने को मिला है. रील की शुरुआत "जब वी मेट" टाइटल से शुरू होती है, जिसके बाद एक शादी का शॉट होता है और उस पर "बैंड बाजा बारात" लिखा हुआ है. आगे पंखुड़ी का एनिमेटेड वर्जन में एक बेबी बंप नजर आता है, जिसमें लिखा है "गुड न्यूज".
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस पोस्ट के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, "हमारा परिवार बढ़ रहा है और जैसे ही हम इस नए फेज को अपनाते हैं और इन नए रोल को निभाने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं, जिसके हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं. हमारे लिए इन सीन को बनाने के लिए पिक्सी डस्ट डिजाइन को धन्यवाद." वीडियो को शेयर करते ही फैंस और सेलेब्स के बधाई मैसेज की बहार आ गई. जहां फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर करके अपना प्यार बरसाया तो वहीं सेलेब्स ने अपने दोस्तों को बधाई मैसेज करना शुरु कर दिया. इनमें जल्दी मां बनने वाली गौहर खान, अनीता हसनंदानी, सरगुन मेहता, एक्ट्रेस मानवी गगरू, अयाज खान और अन्य सेलेब्स का नाम शामिल है.
बता दें, गौतम रोडे और पंखुरी की शादी 2018 से हुई हैं. वहीं दोनों की पहली मुलाकात सूर्यपुत्र कर्ण के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए. वर्कफ्रंट की बात करें तो टीवी के पॉपुलर एक्टर गौतम रोडे सरस्वतीचंद्र के लिए पॉपुलर हैं. जबकि बॉलीवुड फिल्म अक्सर 2 में वह एक्ट्रेस जरीन खान के साथ भी काम कर चुके हैं. जबकि ये रिश्ता क्या कहलाता है में वेदिका के रोल में पंखुड़ी अवस्थी को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा वह क्या कुसूर है. अमला, मैडम सर और रजिया सुल्तान जैसे शो का हिस्सा रही हैं, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है.
प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी ने सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं