विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2019

WWE: ब्रॉक लेस्नर ने एंबुलेंस रोककर इस घायल पहलवान की कर डाली ऐसी पिटाई, Video ने मचाई सनसनी

वर्ल्ड रेस्लिंग एंटरटेनमेंट (WWE) का एक बहुत ही खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में WWE के खतरनाक रेस्लर ब्रॉक लेस्नर (Brock Lesnar) एंबुलेंस रोककर सेथ रॉलिन्स (Seth Rollins) की बुरी तरह पिटाई करते हैं.

WWE: ब्रॉक लेस्नर ने एंबुलेंस रोककर इस घायल पहलवान की कर डाली ऐसी पिटाई, Video ने मचाई सनसनी
WWE Raw Results: ब्रॉक लेस्नर ने सेथ रॉलिन्स को बुरी तरह पीटा
  • WWE का वीडियो हुआ वायरल
  • ब्रॉक लेस्नर का दिखा खतरनाक अंदाज
  • सेथ रॉलिन्स की कर डाली बुरी तरह पिटाई
नई दिल्ली:

WWE Raw Results: वर्ल्ड रेस्लिंग एंटरटेनमेंट (WWE) का एक बहुत ही खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में WWE के खतरनाक रेस्लर ब्रॉक लेस्नर (Brock Lesnar) एंबुलेंस रोककर सेथ रॉलिन्स (Seth Rollins) की बुरी तरह पिटाई करते हैं. ब्रॉक लेस्नर और सेथ रॉलिन्स के इस वीडियो को  WWE के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है और यह तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो WWE RAW का है. ब्रॉक लेस्नर और सेठ रॉलिन्स के बीच बहुत ही खतरनाक फाइट हुई थी, और ब्रॉक लेस्नर ने सेथ रॉलिन्स की बहुत बुरी तरह से पिटाई की थी. 

कपिल शर्मा को कनाडा में इनकी वजह से रोकनी पड़ी कार, बोले- काश हमारे देश में भी ऐसा होता...देखें वीडियो

सैफ अली खान ने करीना कपूर और सारा अली खान को लेकर दिया ये चौंकाने वाला बयान, बोले- मुझे शक है...

WWE RAW में ब्रॉक लेस्नर के हाथों पिटने के बाद सेठ रॉलिन्स की हालत खराब हो गई थी, और उन्हें एंबुलेंस में डालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन तभी ब्रॉक लेस्नर एंबुलेंस के रास्ते में आकर उसे रोक देते हैं. ब्रॉक लेस्नर किसी भी तरह सेथ रॉलिन्स को बख्शने के मूड में नहीं थे. इस वायरल वीडियो में ब्रॉक लेस्नर पहले एंबुलेंस को रोकते हैं और फिर उसके बाद सेठ रॉलिन्स को घसीटकर नीचे उतारते हैं. इस वीडियो में ब्रॉक लेस्नर का बहुत ही खतरनाक रूप नजर आ रहा है और सेथ रॉलिन्स की उनके हाथों खैर नहीं है. 

सलमान खान को डांस से रिझा रही थीं कैटरीना और शिल्पा, तभी भाईजान को आ गई नींद...देखें Video

प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे केक की कीमत कर देगी हैरान, आ जाएंगे इतने iPhone

42 वर्षीय रेस्लर ब्रॉक लेस्नर (Brock Lesnar) एक अमेरिकी प्रोफेशनल रेस्लर हैं. ब्रॉक लेस्नर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट और प्रोफेशनल फुटबॉल प्लेयर रह चुके हैं. हाल में ब्रॉक लेस्नर WWE के साथ जुड़े हुए हैं और RAW में नजर आते हैं. ब्रॉक लेस्नर को WWE के सबसे खतरनाक रेस्लर्स में माना जाता है और वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को बहुत ही बेरहमी के साथ धूल चटाते हैं. 

Super 30 Box Office Collection Day 18: ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' का तूफान तीसरे हफ्ते भी जारी, कमाए इतने करोड़

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WWE RAW, Brock Lesnar, Seth Rollins, Seth Rollins Video, WWE RAW Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com