शक्तिमान भारतीय टेलीविजन के इतिहास के सबसे यादगार शो में से एक है. 90 के दशक के इस सुपरहीरो शो ने दर्शकों को पहले से कहीं ज़्यादा अट्रैक्ट किया और कई सालों तक टीआरपी में भी टॉप पर रहा. यह किरदार एक आइकन बन गया और यहां तक कि उसका सूट भी देश भर के मेलों और कॉमिक कॉन्स का मेन अट्रैक्शन बन गया. क्या आपने कभी सोचा था कि ये पॉपुलर शक्तिमान सूट भी किसी की कॉपी हो सकता है. फिलहाल इंटरनेट पर कुछ ऐसी ही चर्चा चल रही है वो भी फुल सबूत के साथ.
शक्तिमान का कॉस्ट्यूम नकल है?
हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने 1995 के एक पुराने रेस्लिंग मैच का फुटेज ढूंढा जिसमें एक रेस्लर ने वैसी ही ड्रेस पहनी थी जैसी कि शक्तिमान ने दो साल बाद पहनी थी. यह मैच - WWF (अब WWE) के मंडे नाइट रॉ का हिस्सा - दिसंबर 1995 में टेलीकास्ट किया गया था और इसमें अजा कोंग ने चपरिता असारी को हराया था. असारी ने मैच में एक नई ड्रेस पहनी थी, जो कि सुनहरे आर्मबैंड और शोल्डर पैड के साथ लाल रंग का ओवरऑल सूट था, साथ ही बीच में एक गोल्डन साइन था. ये साइन कई पत्तियों वाले फूल या सूरज और उसकी किरणों जैसा दिखता था.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
मुकेश खन्ना ने ऐसा ही डिजाइन दो साल बाद शक्तिमान के कॉस्ट्यूम के तौर पर पहना. जो कि असारी की ड्रेस से मिलता जुलता था. इंटरनेट यूजर - @thecaoticdjay - ने मुकेश खन्ना के साथ ड्रेस में असारी की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "लेसर नोन फैक्ट: मुकेश खन्ना ने #शक्तिमान की पोशाक 1995 WWF महिला रेस्लर चपरिता असारी से चुराई थी."
इस ट्वीट को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया, जहां कई यूजर्स ने कमेंट किए कि दोनों ड्रेस कितनी एक जैसी दिखती हैं. एक ने लिखा, "यह 1
Lesser known fact:
— Caotic Djay (@thecaoticdjay) April 24, 2025
Mukesh Khanna ne #Shaktimaan ka costume 1995 WWF women's wrestler Chaparita Asari se churaya tha. pic.twitter.com/llKUHHamCZ
00% कॉपी किया गया है". शो से जुड़े वायरल 'सॉरी शक्तिमान' मीम का मजाक उड़ाते हुए, एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, "अब खुद को सॉरी शक्तिमान बोलना पड़ेगा."
शक्तिमान के बारे में डिटेल्स
मुकेश खन्ना के प्रोड्यूस किए और दिनकर जानी के डायरेक्शन में बने शक्तिमान में खन्ना ने लीड रोल निभाया था. उनके साथ वैष्णवी महंत, किटू गिडवानी, सुरेंद्र पाल, ललित परिमू और टॉम ऑल्टर भी थे. यह शो नवंबर 1997 से मार्च 2005 तक दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ. इसने मर्चेंडाइज के साथ-साथ एक स्पिनऑफ कॉमिक बुक सीरीज भी बनाई. 2011-12 से सोनिक पर एक एनिमेटेड सीरीज टेलीकास्ट हुई, जबकि 2013 में एक एनिमेटेड फिल्म रिलीज हुई. शक्तिमान को लेकर फिल्म भी अनाउंस हुई थी जिस पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं