हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूई में वीमेन रेसलिंग के मुकाबले में जापान की पेशेवर पहलवान इय़ो स्काई ने खिताब जीतने के बाद एक और कारनामा कर डाला है. इयो स्काई ने खिताबी बेल्ट जीतने के बाद मैट पर बहस कर रही दूसरी खिलाड़ी बियांका बेलेयर और हारने वाली खिलाड़ी रेहा रिप्ले को असलियत में थप्पड़ जड़ दिए. इस वीडियो को देखकर दुनिया भर के लोग चौंक गए हैं कि आखिर क्यों खिताब जीतने के बाद भी इयो स्काई को ऐसा करना पड़ा. अब मामला खुला है तो मैट पर रेफरी से बहस करने वाली रेहा ने माफी मांगी है. बता दें कि डब्ल्यूडब्ल्यूई के सारे मैच और शो 1 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखे जा सकेंगे.
डब्ल्यूडब्ल्यूई के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि खिताब जीतने के बाद इयो स्काई अपनी खिताबी बेल्ट लेकर साइड में खड़ी हैं और इंतजार कर रही हैं कि वो सेलिब्रेट करें. इस दौरान रेहा और दूसरी खिलाड़ी बेलेयर के बीच बहस होने लगी. लोगों का ध्यान इन दोनों पर चला गया. स्काई ने इस बहस को रोकने की कोशिश की लेकिन ये लोग नहीं रुके. ऐसे में गुस्से में आकर स्काई ने बेलेयर और रेहा दोनों को थप्पड़ मारकर गिरा दिया.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
डब्ल्यूडब्ल्यूई की इस शॉकिंग घटना के बारे में कहा जा रहा है कि रेहा का आरोप है कि अगर बेलेयर रिंग में नहीं होतीं तो वो आसानी से स्काई को हरा सकती थी. रेहा ने कहा कि अगर बेलेयर ने उनका फोकस भंग नहीं किया होता तो वो चैंपियन बन गई होती. बेलेयर ने कहा कि वो मुकाबले में लड़ने के लिए उतरी थीं, वो बस देखना चाहती थी कि लड़ाई कैसे हो रही है. इन दोनों की बहस से परेशान होकर स्काई का गुस्सा सातवें आसामान पर पहुंचा औऱ वो इन दोनों को मारने के लिए उतारू हो गईं.
डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में इस मार पिटाई को देखकर फैंस स्काई के दुख को समझ पा रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि स्काई को संयम रखना चाहिए था. वहीं लोगों को लग रहा है कि बेलेयर ने जानबूझकर इस हरकत के जरिए स्काई और रेहा के बीच दोस्ती तोड़ने की कोशिश की है. हालांकि बाद में रेहा ने इस मामले पर माफी मांगी है लेकिन इसके बाद भी इन दोनों की दोस्ती में आई दरार को भरने में समय लगेगा. मैट पर इस थप्पड़ कांड के वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं