WWE RAW Results and Highlights: अमेरिका के नेब्रास्का के सीएचआई हेल्थ सेंटर में 5 मई 2025 को डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ (WWE Raw) का आयोजन हुआ. इस शो में रुसेव की पांच साल बाद रिंग में वापसी, सैथ रॉलिन्स और जे उसो के बीच रोमांचक मुकाबला और पॉल हेमन का भावुक प्रोमो प्रमुख आकर्षण थे. डब्ल्यूडब्ल्यूई रॉ की शुरुआत पेंटा और जे.डी. मैकडॉनघ के बीच मुकाबले से हुई, जिसमें पेंटा ने जीत हासिल की. इसके बाद शेमस ने ऑस्टिन थ्योरी को ब्रॉग किक के साथ हराया, जिससे उनके इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की दावेदारी मजबूत हुई. इयो स्काई ने रोक्सैन पेरेज को हराया, लेकिन मैच के बाद गिउलिया और पेरेज ने स्काई पर हमला कर दिया.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
रुसेव और ओटिस के बीच हुए हॉस मैच में फैंस ने रुसेव डे और लेट्स गो ओटिस के नारे लगाए. रुसेव ने ओटिस को हराया और मैच के बाद अकिरा तोजावा पर भी हमला किया. मुख्य मुकाबले में सैथ रॉलिन्स और जे उसो का सामना हुआ, जिसे पॉल हेमन ने चैंपियनशिप मैच के रूप में पेश किया. यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.
पैट मैकएफी और गंथर के बीच तीखी बहस ने बैकलैश में होने वाले उनके मुकाबले की नींव रखी. बैकी लिंच और लायरा वाल्केरिया के बीच भी झड़प देखने को मिली, जिसने बैकलैश में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए संभावित कहानी को हवा दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं