बिग बॉस के घर के वैसे तो कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन एक किस्सा इस घर में ऐसा हुआ था, जिसे लोग आज भी याद करते हैं. बिग बॉस 14 में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी ने खूब लोकप्रियता बटोरी थी. उनकी केमिस्ट्री से ज्यादा उनका 'पैन कांड' ज्यादा मशहूर हुआ था. आपको याद होगा जब विशाल आदित्य सिंह किचन में काम रहे थे, तब मधुरिमा ने उन पर पैन से हमला किया था. यह किस्सा इतना मशहूर हुआ था कि इसकी एक झलक को एक बार फिर कलर्स चैनल ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर कर दिया है. इस पर एक बार फिर लोगों के मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
गौरतलब है कि पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का आगाज एक बार फिर होने होने वाला है. सलमान खान अपनी बेहतरीन होस्टिंग के साथ एक बार फिर बिग बॉस का सीजन 16 (Bigg Boss 16) लेकर आ रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी शो में कई बड़े नामों की आने की संभावना है. इस शो में अब तक कई बड़े सितारों को देखा जा चुका है. ऐसे में इस सीजन भी कुछ मशहूर चेहरे घर में नजर आने वाले हैं. बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट लिस्ट की बात करें तो इस बार के सीजन में शिविन नारंग, जन्नत जुबैर, कनिका मान, टीना दत्त, शालीन भनोट जैसे सितारों की एंट्री पक्की हो गई है.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
वहीं बात करें बिग बॉस के इस मशहूर किस्से की तो इसे शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है, 'एक ऐसा किस्सा जिसकी आवाज आज तक गूंजती है बिग बॉस के किचन में'. बता दें, बिग बॉस 16 अगले महीने की एक तारीख यानी 1st अक्टूबर से शुरू हो रहा है. शो का प्रसारण 9.30 बजे किया जाएगा.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं