विज्ञापन

Bigg Boss 20: सलमान खान पर भड़के इमाम सिद्दीकी, लेटर लिख कर मांगी सफाई, बोले- 'किसी भी कंटेस्टेंट को परेशान नहीं किया'

Bigg Boss 20: बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट ने सलमान खान को एक खुला पत्र लिखा है. सलमान ने 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर को डांटते हुए इमाम का जिक्र किया था.

Bigg Boss 20: सलमान खान पर भड़के इमाम सिद्दीकी, लेटर लिख कर मांगी सफाई, बोले- 'किसी भी कंटेस्टेंट को परेशान नहीं किया'
सलमान खान पर भड़के इमाम सिद्दीकी
नई दिल्ली:

Bigg Boss 20:  बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट ने सलमान खान को एक खुला पत्र लिखा है. सलमान ने 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर को डांटते हुए इमाम का जिक्र किया था. यह जिक्र बिग बॉस 20 के शनिवार वाले एपिसोड में हुआ, जब सलमान, कनिका मन्ना के साथ काजी के व्यवहार पर बात कर रहे थे. अपनी बात समझाते हुए सलमान ने बिग बॉस 6 में इमाम के समय का ज़िक्र किया और कहा कि उन्होंने भी शो में रहने के दौरान दूसरे कंटेस्टेंट्स को परेशान करने का फ़ैसला किया था. इमाम बिग बॉस 6 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थे, अब उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है. इंस्टाग्राम पर एपिसोड की एक क्लिप शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि यह तुलना सही नहीं है और उत्पीड़न (harassment) पर चर्चा करते समय उनके नाम का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई.

इमाम सिद्दीकी ने सलमान खान से सफाई मांगी
सलमान खान को सीधे संबोधित करते हुए इमाम ने लिखा, आपके हालिया बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड (शनिवार, 3 अक्टूबर 2026) में आपने नेशनल टेलीविजन पर मेरा नाम इस तरह लिया, जो मुझे बेहद अपमानजनक और तथ्यों के हिसाब से गलत लगा. आपने कहा कि 'इमाम सिद्दीकी ने भी यह किया था...'यह बात गलत है. मैंने कभी भी किसी कंटेस्टेंट को परेशान करने के इरादे से तंग नहीं किया.  

इमाम ने आगे कहा कि इस कमेंट से दर्शक उन्हें किस नजरिए से देखते हैं, इस पर असर पड़ सकता है. खासकर अलग-अलग क्षेत्रों में उनके लंबे करियर को देखते हुए. उन्होंने कहा, "जब करोड़ों दर्शकों के सामने मेरा नाम नकारात्मक उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और मैं अपना बचाव करने के लिए वहां मौजूद नहीं होता, तो इससे मेरी प्रतिष्ठा, विज्ञापन, प्रसारण, कॉर्पोरेट, डिज़ाइन, शिक्षा, इवेंट्स, मनोरंजन, फ़ैशन और मेरे परिवार के सम्मान में किए गए मेरे 44 साल के काम को गंभीर नुकसान पहुंचता है.
आपके और बिग बॉस प्लेटफॉर्म के प्रति पूरे सम्मान के साथ मैं विनम्रतापूर्वक शो में स्पष्टीकरण और सुधार का अनुरोध करता हूं, और यह भी कि भविष्य में मेरे नाम का इस्तेमाल अपमानजनक संदर्भ में न किया जाए." मुद्दा उठाने के बावजूद, इमाम ने सलमान के लिए सम्मानजनक लहज़ा बनाए रखा. उन्हें इंडस्ट्री में अपना 'बड़ा भाई' बताते हुए उन्होंने लिखा, "मैंने हमेशा इंडस्ट्री में एक बड़े भाई के तौर पर आपका सम्मान किया है और आगे भी करता रहूंगा. मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले को उसी निष्पक्षता से देखेंगे, जैसा आप शो के अंदर दिखाते हैं."

इमाम 'बिग बॉस 6' का हिस्सा थे, जो 2012 से 2013 तक प्रसारित हुआ था. वह इस सीजन में रनर-अप रहे, जबकि उर्वशी ढोलकिया ने ट्रॉफी जीती. उनका सीज़न सलमान के साथ उनके अजीबोगरीब पलों के लिए भी याद किया जाता है, जिसमें उनका मशहूर डायलॉग "सलमान भाई, टाइम आउट" के लिए याद किया जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Bigg Boss 20 Contestant, Bigg Boss 20, Bigg Boss 20 Cast, Bigg Boss 20 Contestant, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com