विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2021

The Kapil Sharma Show: जब वीरेंद्र सहवाग ने मोहम्मद कैफ को मारा था ताना, बोले- ऐसे वैसों को दिया है...

The Kapil Sharma Show: इस वीकेंड पर द कपिल शर्मा शो में क्रिकेट की दुनिया के दो दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ की एंट्री होगी और कई मजेदार राज खुलेंगे.

The Kapil Sharma Show: जब वीरेंद्र सहवाग ने मोहम्मद कैफ को मारा था ताना, बोले- ऐसे वैसों को दिया है...
The Kapil Sharma Show: वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ ने जमकर की मस्ती
नई दिल्ली:

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में जब भी कोई हस्ती आती है तो दिलचस्प राज खुलते हैं. फिर अगर यह हस्तियां क्रिकेट जगत से हों तो और भी मजेदार राज खुलना तो तय है. इस वीकेंड पर द कपिल शर्मा शो में क्रिकेट की दुनिया के दो दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ की एंट्री होगी. कपिल शर्मा के शो में इन दोनों पूर्व क्रिकेटर मजेदार राज तो खोलेंगे ही, साथ ही खूब हंसी ठहाके भी लगेंगे. लेकिन मोहम्मद कैफ ने वीरेंद्र सहवाग को लेकर बहुत ही मजेदार बताई है. 

मोहम्मद कैफ कपिल शर्मा को एक किस्सा बताते हैं कि बेंगलोर में हमारा कैंप चल रहा था. टीम बन गई है. मेरा नाम आ गया. युवी का नाम आ गया. इनका नाम (वीरेंद्र सहवाग) नहीं आया. यह हमको देख रहे थे और गा रहे थे, 'कैसे कैसों को दिया है. ऐसे वैसों को दिया है. हमें ताना मार रहे थे.' इस तरह जमकर ठहाके लगाते हैं. 

कपिल शर्मा वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद कैफ से पूछते हैं कि जब भी आप मिलते हो तो वह टाइम तो मिस करते ही होंगे, शादी से पहले जब हम मैच खेलने जाते थे, कितनी फ्रीडम होती है. कितना बदलाव आता है शादी के बाद. वीरेंद्र सहवाग बताते हैं, 'मैं 2001 में रेगुलर तौर पर इंडियन टीम का हिस्सा था. फिर 2004 में शादी कर ली.' इस पर कपिल शर्मा कहते हैं कि यह पर्सनल लाइफ में भी तड़ातड़ हैं. इन्होंने फटाफट शादी कर ली. इस पर वीरेंद्र सहवाग ने कैफ पर चुटकी लेते हुए कहा, 'या तो मैं कैफ की तरह 100 बॉल पर 200 बनाऊं या फिर अपनी तरह 100 गेंद पर 100 बना दूं.' इस तरह उनकी इस बात खूब ठहाके गूंजे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virender Sehwag, Mohammad Kaif, The Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show Latest Episode, The Kapil Sharma Show Written Update, TKSS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com