विज्ञापन

34 साल पुराना कुमार सानू का वो रोमांटिक गाना जो आज भी है आशिकों की पहली पसंद, चाय की टपरी से ऑटो तक सुनाई देती है गाने की आवाज

1992 में भी एक रोमांटिक गाना आया था, जो स्कूल-कॉलेज के बच्चों का फेवरेट बन गया था. इस गाने आज भी चाय की टपरी से लेकर ऑटो रिक्शा में खूब सुना जा सकता है.

34 साल पुराना कुमार सानू का वो रोमांटिक गाना जो आज भी है आशिकों की पहली पसंद, चाय की टपरी से ऑटो तक सुनाई देती है गाने की आवाज
34 साल पुराना कुमार सानू का वो रोमांटिक गाना जो आज भी है आशिकों की पहली पसंद
NDTV

हिंदी सिनेमा में मोहब्बत पर बहुत से गाने बने हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसे बने हैं, जो कभी पुराने नहीं हो पाए. 90 के दशक के रोमांटिक गाने आज भी दर्शकों की पहली पसंद रहे हैं. 1992 में भी एक रोमांटिक गाना आया था, जो स्कूल-कॉलेज के बच्चों का फेवरेट बन गया था. इस गाने आज भी चाय की टपरी से लेकर ऑटो रिक्शा में खूब सुना जा सकता है. इस गाने का नाम 'मिलने की तुम कोशिश करना' है, जो एक वादे पर बनाया गया है. यह गाना फिल्म दिल का क्या कसूर का है. 

आशा भोंसले और कुमार सानू की आवाज

आशा भोंसले और कुमार सानू में यह 90 के दशक का सुपरहिट गाना था. इस गाने को दिव्या भारती और पृथ्वी पर फिल्माया गया है.नदीम-श्रवण के संगीत और मदन पाल के बोल ने 'मिलने की तुम कोशिश करना' को यादगार बनाया है. यह गाना सिर्फ प्यार का एहसास ही नहीं करवाता है, बल्कि एकतरफा प्यार की मीठी-कड़वी कहानी बना देते हैं. फिल्म दिल का क्या कसूर बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई, लेकिन इसका संगीत और दिव्या भारती का परफॉर्मेंस इसे क्लासिक बना गया.

फिल्म के बाकि गाने भी हिट

इस गाने में एकतरफा प्यार, कुर्बानी और अधूरी मुलाकात के इमोशन्स मदन पाल ने अपने आसान बोलों में कैद किए थे.दिल का क्या कसूर का सिर्फ 'मिलने की तुम कोशिश करना' गाना ही नहीं फिल्म के बाकि हिट गाने भी हिट रहे थे. 'मेरा सनम सबसे प्यारा है' भी काफी पॉपुलर हुआ था. ज्यादातर गाने कुमार सानू ने गाए. संगीत रिलीज होते ही हिट हो गया था.

यह भी पढ़ें | 31 साल पुराना वो गाना जो बना 90s का कल्ट-क्लासिक, बिहार की नौटंकी से निकले बोल 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Sanu, Dil Ka Kya Kasoor, Dil Ka Kya Kasoor Song, Divya Bharti, Asha Bhosle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com