विज्ञापन

सारेगामापा से मिली पहचान, हिमेश रेशमिया के गाने ने संवारा करियर, घमंड में किया बर्बाद, डिप्रेशन के हुए शिकार, अब कहां हैं सिंगर विनीत सिंह

सारेगामापा से लेकर इंडियन आइडल जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके फेमस सिंगर विनित सिंह अब लाइमलाइट से दूर हो गए हैं. जबकि उन्होंने खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन का दर्द भी झेल चुके हैं. 

सारेगामापा से मिली पहचान, हिमेश रेशमिया के गाने ने संवारा करियर, घमंड में किया बर्बाद, डिप्रेशन के हुए शिकार, अब कहां हैं सिंगर विनीत सिंह
सारेगामापा से इंडियन आइडल तक का तय किया सफर, हिमेश रेशमिया ने दिया था ब्रेक
नई दिल्ली:

इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न की चर्चा इन दिनों हर तरफ है, जिसमें अभिजीत सावंत और अमित सना जैसे पॉपुलर सिंगर्स लौट रहे हैं, जिन्होंने एक वक्त पर मिलेनियल्स ही नहीं बल्कि जेन जी का भी ध्यान अपनी सिंगिंग से खींचा था. वहीं इन्हीं सिंगर्स की बात करें तो रियलिटी शो सारेगामापा में भी कुछ ऐसे सिंगर्स ने शिरकत की थी, जिन्होंने दर्शकों के बीच अपना आवाज की छाप ऐसे छोड़ी की आज तक फैंस नहीं भूला पाए. इन्हीं में से एक सिंगर विनीत सिंह हैं, जिन्होंने हिमेश रेशमिया के गाने हुक्का बार को गाया था. हालांकि इसके बाद उन्हें बड़े बड़े ऑफर भी मिले, लेकिन वह डिप्रेशन में चले गए और इसके बाद फिर वह एक बार फिर लाइमलाइट में आए जब वह इंडियन आइडल 13 का हिस्सा बने. हम बात कर रहे हैं सिंगर विनीत सिंह का. 

हिमेश रेशमिया ने करियर को दी उड़ान

 सारेगामापा 2005 में विनीत सिंह पहले रनरअप थे, जिनके मेंटर हिमेश रेशमिया थे, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड में सिंगिंग का मौका दिया. उन्होंने कई गाने गाए, जिसमें खिलाड़ी 786 का हुक्का बार और टाइटल ट्रैक, प्रेम रतन धन पायो का जलते दिए और प्रेम लीला, जैसे गाने शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने सन ऑफ सरदार और बोल बच्चन जैसी फिल्मों के गानों को भी आवाज दी. हालांकि वह अपना करियर ऊंचाई पर संभाल नहीं पाए. 

यह भी पढ़ें | अभिजीत सावंत की आवाज का फिर छाया इंडियन आइडल में जादू, अमित सना और प्राजक्ता ने दिया साथ, फैंस हुए खुश

घमंड में बर्बाद किया करियर

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में विनीत सिंह ने कहा, जब आपको कामयाबी मिलती है, तो आप भूल जाते हैं कि ऊपर वाला ही हम पर नजर रखे हुए है. मैंने कई बड़े ऑफर ठुकरा दिए, जो बाद में चार्टबस्टर साबित हुए. मैंने हिमेश सर के कई गाने ठुकरा दिए और खुद गाने के बजाय उन्हें दूसरी सही आवाजें सुझाता था. उस दौरान, मैंने 'जुम्मे की रात' (किक) गाना गाया था, जो 2 घंटे में ही चार्टबस्टर बन गया. इसे फाइनल भी कर लिया गया था, लेकिन आखिरी समय में यह मीका को मिल गया. तब मैं परेशान हो गया था और बाकी तो इतिहास है.”

डिप्रेशन का शिकार हुए विनीत सिंह

आगे उन्होंने कहा, यह एक ऐसा दौर था जब मैंने खुद को बाहरी दुनिया से अलग कर लिया था. मैं जिस दौर से गुजर रहा था उसके बारे में मैंने अपने परिवार से भी कोई बात नहीं की. उस मनोस्थिति का अनुभव करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि उस दौर से बाहर निकलने के कई मौके मिलते हैं. बस सही समय पर उन्हें पहचानना और उसका डटकर सामना करना जरूरी है. अगर मैंने अपनी मां से खुलकर दिल की बात न की होती तो पता नहीं मैं कहां पहुंच जाता. मानसिक रूप से मैं बहुत मजबूत इंसान हूं और अपनी समस्याओं के बारे में दूसरों से बात करना पसंद नहीं करता था.  मेरे साथ सब गलत हो रहा था. शायद मेरी किस्मत नहीं चल रही थी और मुझसे वो गलतियां करवा रही थी. मैंने बड़ी फिल्में साइन की और विदेशों में परफॉर्म किया. लेकिन एक वक्त था जब कुछ नहीं हो रहा था. 

इंडियन आइडल में मिला दूसरा मौका

सारेगामापा से पहचान बनाने और बॉलीवुड में सफर तय करने के बाद अपने बर्बाद करियर को रिवाइव करने के लिए विनीत सिंह 2022 में इंडियन आइडल 13 में पहुंचे. जहां वह टॉप 15 तक पहुंचे. लेकिन इविक्ट हो गए. 

यह भी पढ़ें | 32 एपिसोड का सीरियल, हिमेश रेशमिया-आतिफ असलम की टक्कर, भारतीय सिंगर को हराकर पाकिस्तानी सिंगर ने मारी थी बाजी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vineet Singh, Sa Re Ga Ma Pa, Indian Idol, Himesh Reshammiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com