विज्ञापन

अभिजीत सावंत की आवाज का फिर छाया इंडियन आइडल में जादू, अमित सना और प्राजक्ता ने दिया साथ, फैंस हुए खुश

इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न में हिमेश रेशमिया के साथ अभिजीत सावंत और अमित सना की भी वापसी होते हुए दिख रही है, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.  

अभिजीत सावंत की आवाज का फिर छाया इंडियन आइडल में जादू, अमित सना और प्राजक्ता ने दिया साथ, फैंस हुए खुश
अभिजीत सावंत और अमित सना ने जमाया रंग, इंडियन आइडल में धमाकेदार वापसी
नई दिल्ली:

अभिजीत सावंत इंडियन आइडल के वो कंटेस्टेंट रहे हैं, जिन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. वहीं पिछले दिनों जब वह इंडियन आइडल के एक स्पेशल एपिसोड में आए तो फैंस उनकी सिंगिंग के दीवाने हो गए. लेकिन अब वह एक बार फिर लौट रहे हैं, जिसमें उनके साथ संगीतकार-गायक हिमेश रेशमिया ही नहीं बल्कि इंडियन आइडल के पुराने जाने माने कंटेस्टेंट्स भी वापसी करेंगे, जिसमें अमित सना का नाम भी शामिल है. इसकी झलक हाल ही में ‘इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' के नए प्रोमो में देखने को मिली, जिसमें अभिजीत सावंत, अमित सना और प्राजक्ता गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

हिमेश रेशमिया के साथ इंडियन आइडल के लेजेंड्स की वापसी 

17 अक्टूबर को रात 8:00 बजे प्रीमियर होने जा रहे इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न में हिमेश रेशमिया के अलावा शो के लोकप्रिय प्रतियोगियों और विजेताओं की वापसी होगी, जिसकी झलक नए नए प्रोमो में होती हुई दिख रही है. इसमें एक प्रोमो में इंडियन आइडल के चर्चित कंटेस्टेंट अभिजीत सावंत, अमित सना और प्राजक्ता गाना गाते हुए फैंस का दिल जीत रहे हैं. 

अभिजीत सावंत का भी एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें वह फिर किसी को नहीं मिलता गाना गाते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में फैंस हार्ट इमोजी के साथ इस शो के लेकर एक्साइटमेंट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. 

इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न के बारे में 

इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न में वापसी करने वाले प्रतियोगियों की लिस्ट में इंडियन आइडल सीजन 1 के विजेता अभिजीत सावंत और उपविजेता अमित सना के साथ सीजन 10 के विजेता सलमान अली भी शामिल हैं. वहीं सीजन 12 के फाइनलिस्ट मोहम्मद दानिश, सीजन 13 की फाइनलिस्ट बिदिप्ता चक्रवर्ती और सीजन 16 के उपविजेता अंशिका चोनकर, मनराज वीर और तानिष्क शुक्ला भी इस सीजन का हिस्सा होंगे.  

यह भी पढ़ें | इंडियन आइडल फेम अभिजीत सावंत का ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhijeet Sawant, Amit Sana, Indian Idol Legend, Indian Idol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com