विज्ञापन

डांस, शराब और आंसू... इस सच्ची घटना से हिमेश रेशमिया बना डाला था आशिकों का सबसे फेवरेट गाना, 21 साल से है Gen-Z का फेवरेट

हिमेश रेशमिया के गानों में दर्द-रोमांस दोनों ही देखने को मिलता रहा है. उनके तमाम सुपरहिट गानों में एक गाना ‘आशिक बनाया आपने’ भी है. यह गाना साल 2005 में आई फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ का ही है.

डांस, शराब और आंसू... इस सच्ची घटना से हिमेश रेशमिया बना डाला था आशिकों का सबसे फेवरेट गाना, 21 साल से है Gen-Z का फेवरेट
क्लब में रोते दोस्त को देख हिमेश रेशमिया ने बनाया था सुपरहिट गाना ‘आशिक बनाया आपने’
NDTV

बॉलीवुड संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने अपने करियर में शानदार और हिट गाने दिए हैं. एक समय ऐसा था कि उनके गाने रातों-रात हिट हो जाते थे. हिमेश रेशमिया के गानों में दर्द-रोमांस दोनों ही देखने को मिलता रहा है. उनके तमाम सुपरहिट गानों में एक गाना ‘आशिक बनाया आपने' भी है. यह गाना साल 2005 में आई फिल्म ‘आशिक बनाया आपने' का ही है. इस रोमांटिक सॉन्ग आज भी Gen-z खूब पसंद करते हैं. हाल ही में हिमेश रेशमिया एक पॉडकास्ट में अपने करियर के सबसे बड़े हिट गाने ‘आशिक बनाया आपने' के पीछे की अनोखी कहानी सुनाई. 

दोस्त के दर्द से निकला गाना

कोमल नाहटा के शो ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज' में उन्होंने बताया कि यह गाना एक सामान्य क्लब अनुभव से निकला था. हिमेश ने याद करते हुए कहा कि उस समय वह अपने दोस्तों के साथ एक लाउंज में थे. एक दोस्त डांस कर रहा था, शराब पी रहा था और साथ-साथ रो भी रहा था. बैकग्राउंड में अच्छा संगीत बज रहा था, लेकिन वह दोस्त किसी पुरानी याद में खोया हुआ लग रहा था. हिमेश ने उस पल को महसूस किया. उन्होंने कहा कि उस दोस्त की भावना ने उन्हें एक अलग तरह का गाना बनाने की प्रेरणा दी.

उन्होंने समझाया कि वह एक ऐसा गाना बनाना चाहते थे जिसमें गहरी उदासी हो, लेकिन धुन क्लब में बजने लायक भी हो. उस समय उदास गानों को रीमिक्स करके क्लब ट्रैक बनाने का चलन बहुत कम था. हिमेश ने दर्द भरी धुन को अच्छी बीट के साथ जोड़ा. गाने के बोल ऐसे रखे कि हर कोई खुद को उनसे जोड़ सके.

हर किसी का फेवरेट बना गाना

हिमेश ने कहा कि इस तरह का प्रयोग करना आसान नहीं था. उस दौर में सैड गानों के रीमिक्स कम ही होते थे. उन्होंने अपनी विजन का श्रेय अपने पिता को दिया. पिता की वजह से उन्हें संगीत की अलग समझ मिली, जिससे वह नया करने की हिम्मत जुटा पाए.

‘आशिक बनाया आपने' 2005 में रिलीज हुआ था. यह हिमेश का पहला बड़ा सिंगिंग अनुभव था और इसने उन्हें रातोंरात लोकप्रिय बना दिया. गाने ने फिल्म को भी सफलता दिलाई. आज भी यह गाना युवाओं और पुरानी पीढ़ी दोनों में पसंद किया जाता है.

यह भी पढ़ें | हिमेश रेशमिया के घर का इनसाइड वीडियो, प्राइवेट कैफे, झूले और लैविश इंटिरियर से पत्नी ने सजाया पेंटहाउस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himesh Reshammiya, Aashiq Banaya Aapne, Aashiq Banaya Aapne Movie, Aashiq Banaya Aapne Song, Aashiq Banaya Aapne Video Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com