उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं. वहीं कई बार वह ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं. लेकिन वह अपने फैशन को फ्लॉन्ट करने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने अजीबोगरीब फैशन को लेकर ट्विटर पर एक ट्वीट किया है. इतना ही नहीं उन्होंने अपने कपड़ों को लेकर माफी भी मांगी है, जिसके चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं और फैंस अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मैं जो कुछ भी पहनती हूं, उसे पहनकर सभी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मैं माफी मांगती हूं. अब से आप लोग एक बदली हुई उर्फी देखेंगे. बदले हुए कपड़े. माफी." इस ट्वीट पर लोगों ने भी रिएक्शन देना शुरु कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, 'तुम जो चाहो पहन लो उर्फी आजाद रहो.'
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
I apologise for hurting everyone's sentiments by wearing what I wear . From now on you guys will see a changed Uorfi . Changed clothes .
— Uorfi (@uorfi_) March 31, 2023
Maafi
दूसरे यूजर ने लिखा, "आप जैसे भी हैं वैसे ही शानदार हैं..और मुझे यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि आप जो पसंद करती हैं उसे पहनें. वहीं कुछ लोगों ने अप्रैल फूल होने की पर मजाक करने की बात कही है. सोशल मीडिया यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि यह एक्ट्रेस का अप्रैल फूल का मज़ाक है. इस पर एक यूजर ने लिखा, "हाहाहाहा!!! मुझे आप बहुत पसंद हैं. आप एक रॉकस्टार गर्ल हैं और जो नफरत करने वालों की परवाह नहीं करती हैं, हैप्पी अप्रैल फूल डे."
अप्रैल फूल बनाया बड़ा मजा आया - @uorfi_
— Hemendra Tripathi (@hemendra_tri) April 1, 2023
बता दें, बिग बॉस ओटीटी से उर्फी जावेद सुर्खियों में आई थीं. हालांकि वह टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं, जिसे फैंस ने पसंद किया था. वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैशन के फैंस दीवाने हैं. हालांकि बीते दिनों उर्फी जावेद के फैशन को रणबीर कपूर ने बेड टेस्ट बताया था. जबकि करीना कपूर ने उनके फैशन की तारीफ की थी.
काजोल-युग देवगन, संजय कपूर समेत कई स्टार 'भोला' की स्क्रीनिंग में दिखे साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं