विज्ञापन

'हम गोली मार देते उसे' अमिताभ बच्चन ने अजमल कसाब को 4 साल देरी से फांसी लगने पर दिया रिएक्शन

KBC 18 के नए एपिसोड में अमिताभ बच्चन के पूछने पर उज्जवल निकम ने बताया कि क्यों अजमल कसाब को फांसी लगने में 4 साल लगे.

'हम गोली मार देते उसे' अमिताभ बच्चन ने अजमल कसाब को 4 साल देरी से फांसी लगने पर दिया रिएक्शन
केबीसी 18 में अजमल कसाब के बारे में उज्जवल निकम ने बताया, अमिताभ बच्चन ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

राजकुमार राव और वामिका गब्बी आगामी फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' में नजर आने वाले हैं. दोनों कलाकारों सरकारी वकील उज्ज्वल निकम (राजकुमार राव) और पत्नी ज्योति निकम (वामिका गब्बी) का किरदार निभाने वाले हैं. इसी फिल्म के प्रमोशन के चलते वह अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे. जहां वामिका और राजकुमार राव के साथ सरकारी वकील उज्ज्वल निकम भी पहुंचे, जिन्होंने खुलासा किया कि अजमल कसाब ने कोर्ट में दावा किया था कि वह मुंबई अमिताभ बच्चन से मिलने आए थे. केबीसी 18 के नए एपिसोड में बिग बी ने 26/11 आतंकी अटैक के बारे में बात की. इस पर उज्जवल निगम ने कहा कि कसाब ने अमिताभ बच्चन का नाम लिया था और कहा था कि वह उनके फैन हैं और उनसे मिलने मुंबई आए थे. 

अजमल कसाब को फांसी में क्यों लगे 4 साल

शो में अमिताभ बच्चन ने उज्जवल निकम से पूछा कि क्यों अजमल कसाब को फांसी मिलने पर 4 साल लग गए? बिग बी ने कहा, उसे वहीं गाड़ देना चाहिए था. इतना वक्त क्यों लगा? इस पर उज्जवल निकम ने कहा, ये जो हमारे देश का संविधान है डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर ने लिखा है. वो पूरे देश के सर्वश्रेष्ठ हैं. ये इसलिए बता रहा हूं कि जब ये अजमल आमिर कसाब को पकड़ा गया और कोर्ट में पेश किया गया तो मेरी स्ट्रैटजी है कि किसी भी इंसान को पकड़ा गया है पहले उसे देखता हूं, उसकी बॉडी लैंग्वेज, बात करने का तरीका देखता हूं. मैं उसकी साइकोलॉजी समझने की कोशिश कर रहा था. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम, 5 गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत 

अजमल कसाब को फांसी मिलने में लगे 4 साल

आगे उन्होंने कहा, कसाब कोर्ट में आया तो वो मुझे घूर रहा था. मैं उसे देख रहा था. वो पहचानने की कोशिश कर रहा था. उसने कोर्ट में हथकंडों का इस्तेमाल किया. फांसी तो जरुरी थी. लेकिन कानून के जरिए. लोगों की उम्मीदें थीं. रूल ऑफ लॉ सबसे ऊपर है. पहले कसाब आया कोर्ट में तो उसने कहा सर में 26/11 को नहीं पकड़ा. मुझे 6 नवंबर को जुहू चौपाटी में पकड़ा गया. आपको हैरानी होगी कि उसने कहा था कि मैं अमिताभ जी को देखने आया था. ये सच में हुआ है. 

बिग बी ने कहा, नहीं नहीं सर अगर वो आया होगा तो हमारे घर से जाने वाला नहीं था. हम गोली मार देते उसे. इस पर उज्जवल निकम ने कहा, वो बहुत झूठा था और कहा कि रॉ ने उसे पकड़ा था. मैं नाबालिक हूं. मेरे खिलाफ केस चला नहीं सकते. अब उम्र को कैसे साबित करें. पाकिस्तान सपोर्ट नहीं करने वाला थे. कोर्ट में मैंने अलकायदा की लिस्ट को दिखाया था किस तरीके से इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर्स को कैसे गुमराह करना? कोर्ट में क्या हथकंडे अपनाना.   

ये भी पढे़ं- हिमेश रेशमिया की इंडियन आइडल में धमाकेदार वापसी, 21 साल पुराने गाने से बांधा समा, अभिजीत सावंत-सलमान अली की भी दिखाई झलक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, KBC 18, Ajmal Kasab, Ujjwal Nikam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com