विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2021

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पिंकू ने बनाई जबरदस्त बॉडी, ट्रांसफॉर्मेशन कर देगा हैरान- देखें Photos

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पिंकू यानी अजहर शेख ने जबरदस्त बॉडी बना ली है. लेटेस्ट तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होगा.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पिंकू ने बनाई जबरदस्त बॉडी, ट्रांसफॉर्मेशन कर देगा हैरान- देखें Photos
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पिंकू की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

टीवी के सबसे मशहूर शो में से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. इस शो का हर कैरेक्टर लोगों को पसंद आता है और शायद यही वजह है कि ये शो आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है. इस शो में कई चाइल्ड एक्टर्स भी काम करते हैं. दर्शकों ने उन्हें छोटे से बड़ा होते हुए भी देखा है. इन्हीं में से एक किरदार है टप्पू सेना के 'पिंकू' का, जिसे अजहर शेख निभाते हैं. गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले पिंकू यानी अजहर शेख अब काफी बड़े हो गए हैं और उन्होंने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन भी कर लिया है. उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पिंकू यानी अजहर शेख अब अपनी बेहतरीन बॉडी के पाने के लक्ष्य में जुटे हुए हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी जबरदस्त बॉडी नजर आ रही है और वो काफी हैंडसम दिख रहे हैं. अजहर शेख का इंस्टाग्राम एकाउंट उनकी बेहतरीन तस्वीरों से पटा हुआ है. सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. पिंकू यानी अजहर शेख की लेटेस्ट तस्वीरों को देख उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है.

पिंकू यानी अजहर शेख जिम में खूब पसीना बहाते हैं और साथ ही उन्हें एडवेंचर का भी खूब शौक है. बीते दिनों भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें जिम में टफ एक्सरसाइज करते हुए देखा गया था. उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है- 'कभी हार मत मानो. अच्छी चीज ये है कि खुद को समय दो.' अजहर शेख की इस तस्वीर पर उनके फैन्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMKOC, Pinku, Azhar Shaikh, Azhar Shaikh Photo, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, TMKOC Pinku, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Pinku
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com