विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2023

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले घर से बेघर हुईं टीना दत्ता? एटिट्यूड देख फराह खान ने भी किया वॉक आउट 

इस बार नॉमिनेशन में शालीन भनोट, टीना दत्ता, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे हैं. ऐसे में खबर आ रही हैं कि इस हफ्ते कम वोट मिलने की वजह से टीना दत्ता बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं.

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले घर से बेघर हुईं टीना दत्ता? एटिट्यूड देख फराह खान ने भी किया वॉक आउट 
घर से बेघर हुईं टीना दत्ता
नई दिल्ली:

बिग बॉस 16 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है. घर में अब सिर्फ 8 कंटेस्टेंट ही बचे हैं, जो ट्रॉफी जीतने की जी जान से कोशिश कर रहे हैं. इन 8 सदस्यों में से 4 को घरवालों ने इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया था. बता दें, इस बार नॉमिनेशन में शालीन भनोट, टीना दत्ता, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे हैं. ऐसे में खबर आ रही हैं कि इस हफ्ते कम वोट मिलने की वजह से टीना दत्ता बिग बॉस के घर से बाहर हो गई हैं. फिनाले से चंद हफ्ते पहले ये एविक्शन होगा. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. 

टीना की क्लास लगाएंगी फराह 
12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले है. टीना ने शालीन के साथ शो में लव-हेट वाला गेम खूब खेला, इसके बावजूद दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहीं. इस बार नॉमिनेशन की प्रक्रिया में घरवालों ने ही शालीन, टीना, प्रियंका और शिव का नाम लेकर उन्हें नॉमिनेट कर दिया. टीना पहले भी घर से बाहर हुई थीं, लेकिन एक दिन ही बाद वे शो में वापस आ गई थीं. हालांकि इस बार उनके एविक्ट होने की खबर आ रही है. सोशल मीडिया पर वीकेंड के वार का भी एक प्रोमो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान नहीं बल्कि फराह खान शो को होस्ट करती नजर आ रही हैं. वे इस प्रोमो में टीना को जमकर फटकार लगा रही हैं.

क्या होगा खास 
इस प्रोमो में फराह खान टीना के साथ-साथ प्रियंका को भी खूब फटकारती हैं. फराह को टीना का एटिट्यूड बिलकुल पसंद नहीं आता है और वे वॉक आउट कर लेती हैं. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार के वार में मीका सिंह घर के अंदर जाएंगे और शाम को म्यूजिकल बनाएंगे. वहीं कार्तिक अपनी फिल्म शहजादा को प्रमोट करने शो में पहुंचेंगे. अनिल कपूर को भी सेट पर देखा जा सकता है. घर में नॉमिनेटेड चार सदस्यों के अलावा, अर्चना, निमृत, एमसी स्टैन और सुम्बुल बचे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tina Datta, Tina Datta Eviction, Bigg Boss 16, Bigg Boss 16 Finale, Bigg Boss 16 Finale Date, Salman Khan, Weekend Ka Vaar, Farah Khan, Big Boss 16 Latest Promo, Shalin Bhanot, Priyanka Chahar Choudhary, Shiv Thakare, Bigg Boss Latest Updates, Big Boss News, Bb 16
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com