विज्ञापन

सलमान खान ने बताया उनके नाना ने पापा सलीम खान से 5 साल तक नहीं की बात, कहा- मरते वक्त तक पछतावा हुआ

सलमान खान ने अपने माता-पिता की लवस्टोरी के बारे में बात की है. उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां सुशीला चरक, जिन्हें सलमा खान के नाम से भी जाना जाता है.  उनकी सलीम खान से शादी के बाद उनके नाना ने उनके पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान से पांच साल तक बात नहीं की थी.

सलमान खान ने बताया उनके नाना ने पापा सलीम खान से 5 साल तक नहीं की बात, कहा- मरते वक्त तक पछतावा हुआ
सलमान खान के नाना ने पापा सलीम खान से 5 साल तक नहीं की बात
नई दिल्ली:

सलमान खान ने अपने माता-पिता की लवस्टोरी के बारे में बात की है.  इसके बारे में कम ही लोगों को पता होगा.   उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां सुशीला चरक, जिन्हें सलमा खान के नाम से भी जाना जाता है.  उनकी सलीम खान से शादी के बाद उनके नाना ने उनके पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान से पांच साल तक बात नहीं की थी. 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में सलमान ने साफ किया कि इस अनबन का धर्म से कोई लेना-देना नहीं था. असल में उनके नाना को इस बात की चिंता थी कि उनकी बेटी एक ऐसे व्यक्ति से शादी कर रही है जो एक्टर बनना चाहता है. फिल्म इंडस्ट्री जैसी अनिश्चित दुनिया में कदम रख रहा है. बाद में सलमान के छोटे भाई सोहेल खान के जन्म के समय परिवार के बीच की यह दूरियां खत्म हो गईं और सब फिर से एक साथ आ गए.

नाना की आपत्ति धर्म को लेकर नहीं थी
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' के हालिया एपिसोड में सलमान खान ने रियलिटी शो के घर के अंदर हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के साथ-साथ अपने माता-पिता की शादी के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि उनके नाना, सलीम खान के साथ अपनी बेटी की शादी के फैसले से खुश नहीं थे, क्योंकि उस समय सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे थे.  उन्हें बस इस बात की चिंता थी कि उनकी बेटी एक ऐसे हैंडसम आदमी से शादी कर रही है जो एक्टर बनना चाहता है. नाना को चिंता थी कि मेरी बेटी इस माहौल में कैसे रहेगी. हालांकि सोहेल खान के जन्म के बाद हालात बदले. सलमान ने याद किया कि उनके नाना माहिम से बांद्रा आए थे, साथ में जलेबी का एक डिब्बा लाए थे. यह रिश्तों को सुधारने की दिशा में एक भावुक कदम था. उन्होंने आकर माना कि उनसे बहुत बड़ी गलती हो गई है. उन्होंने अपने नाती-पोतों को बड़े होते हुए नहीं देखा." सलमान के मुताबिक, उनके नाना ने माना कि इतने लंबे समय तक अपने नाती-पोतों से दूर रहना उनकी गलती थी. उन्हें इस बात का पछतावा था कि उन्होंने बच्चों के शुरुआती साल मिस कर दिए और सलीम खान के साथ समय बिताने का मौका भी गंवा दिया, जिन्हें सलमान "दुनिया का सबसे अच्छा इंसान" मानते हैं.

नाना ने दी थी सलमान खान को सलाह 
सलमान ने यह भी बताया कि उनके नाना ने उनकी मां से कहा था कि जब भी उनका मन करे, वे वापस आ सकती हैं. एक बार हुई बहस के बाद उन्होंने मां से कहा था कि उनका हमेशा स्वागत है, लेकिन वे लड़ाई करके वापस न आएं. सलमान ने बताया, "उन्होंने कहा था कि तुम कभी भी आ सकती हो, लेकिन लड़ाई करके नहीं आना." परिवार के साथ फिर से जुड़ने के बाद, उन्होंने अपने नाती-पोतों के साथ बिताए न जा सके उन सालों की भरपाई की. 

सलीम खान और सलमा का रिश्ता
सलीम खान और सुशीला चरक के पांच बच्चे हैं - सलमान, सोहेल और अरबाज खान और बेटियां अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता शर्मा. बाद में सलीम खान ने अभिनेत्री हेलेन से शादी कर ली. सलमान ने बताया है कि कैसे उनकी मां ने हेलेन को परिवार का हिस्सा बनाया और कैसे धीरे-धीरे बच्चों का उनके साथ गहरा जुड़ाव हो गया. हेलेन आज भी परिवार का एक अहम हिस्सा हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan Grand Father Bio, Salman Khan Grand Father Photo Video, Salman Khan Father, Salman Khan Father Movies, Salman Khan Father News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com