विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् के इंद्रदेव हैं अमिताभ बच्चन के दामाद, पहली ही फिल्म में ससुर बिग बी के साथ किया था काम

रामायणम् दीवाली 2026 पर रिलीज होने वाली है, जिसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं. 

4000 करोड़ की रामायणम् के इंद्रदेव हैं अमिताभ बच्चन के दामाद, पहली ही फिल्म में ससुर बिग बी के साथ किया था काम
4000 करोड़ की रामायणम् के इंद्रदेव, अमितभ बच्चन के हैं दामाद
नई दिल्ली:

रामायणम् 5 नवंबर को दीवाली के मौके पर रिलीज होने को तैयार है, जिसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे सितारे अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. वहीं इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के दामाद भी नजर आएंगे, जो इंद्र देव के किरदार में होंगे. इसकी झलक हाल ही में Ramayana English Trailer में देखने को मिली. वहीं फैंस के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट नजर आया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह एक्टर कौन है, जो रिश्ते में अमिताभ बच्चन के दामाद लगते हैं और बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं.  

बिजनेसमैन पिता और सिंगर थीं मां 

यह और कोई नहीं बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर हैं, जो रविवार को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 18 अक्टूबर 1977 को मुंबई में हुआ था. अभिनेता अब फिल्मों में कम ही नजर आते हैं. करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया था. कुणाल कपूर के पिता अविकिशोर कपूर एक कंस्ट्रंक्शन बिजनेसमैन थे और उनका मां कानन एक सिंगर हैं. वे पंजाब के रहने वाले हैं. उनको फिल्मों में अभिनय की रुचि थी. यही वजह है कि उन्होंने एक्टिंग क्लासेज ज्वाइन कर ली थी. उन्होंने सहायक निर्देशक के तौर पर अभिनय की शुरुआत की थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें | शादी के संगीत पर बना 38 साल पुराना गाना, दूल्हे को बताया कद्दू तो दुल्हन को कहा घोड़ी

अमिताभ बच्चन संग किया डेब्यू

फिल्म 'अक्स' के वे सहायक निर्देशक थे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी जैसे दिग्गजों ने अभिनय किया था. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ बच्चन की बेटी से कुणाल कपूर ने शादी की है. उन्होंने 'मीनाक्षी-अटेल ऑफ थ्री सीटीज' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी. वर्ष 2004 में आई इस फिल्म में वे तब्बू के साथ दिखे थे. इसके बाद में फिल्म 'रंग दे बसंती' में अभिनय करते हुए दिखे. इस फिल्म में आमिर खान ने मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म 'रंग दे बसंती' से कुणाल को बड़ी पहचान मिली. 

रंग दे बसंती से बदला करियर

फिल्म 'रंग दे बसंती' में अभिनय के बाद कुणाल कपूर को यशराज फिल्म्स की ओर से तीन बड़ी फिल्मों का ऑफर मिला था. यशराज फिल्म्स उनको 'लागा चुनरी में दाग', 'आजा नचले' और 'बचना ऐ हसीनों' के लिए साइन किया था. इसके बाद उन्होंने वर्ष 2010 में राहुल ढोलकिया की फिल्म 'लम्हा' में अभिनय किया. इस फिल्म में संजय दत्त और बिपासा बसु लीड रोल में थे. इसके बाद उन्होंने कुछ और दमदार फिल्मों में अभिनय किया. कुणाल कपूर ने वर्ष 2015 में अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ की बेटी नैना से विवाह किया. इस रिश्ते से कुणाल कपूर अमिताभ बच्चन के दामाद हैं. अभिनेता कुणाल कपूर को फिल्म 'रंग दे बसंती' में शानदार अभिनय के लिए जूरी अवॉर्ड, 2006 में डेब्यू एक्टर के लिए जूम ग्लैम अवॉर्ड, 2007 में फिल्म 'वीरम' के लिए अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड और 2022 में बेस्ट डेब्यू सीरीज एक्टर (द अम्पायर) के लिए अवॉर्ड मिला था. कुणाल ने 'ज्वेल थीफ' में पुलिसकर्मी का किरदार निभाया है. 

यह भी पढ़ें | नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए 40 साल पुराने जिगरी दोस्त CID के शिवाजी, कहा- प्रोड्यूसर्स से दिलवाए पैसे

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Kunal Kapoor, Ramayana, Indra Devta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com