Pakanj tripathi mirzapur movie: मिर्जापुर का भौकाल इस वक्त सिनेमाघरों में जमकर मचा हुआ है. मूवी को लेकर बनी हाइप ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है. 4 सितबर को रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए शुरुआती 4 दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन इसी के फेमस किरदार कालीन भैया से जुड़ा एक ऐसा रोचक किस्सा सामने आया है कि जिसे सुनकर उनके फैंस हक्के बक्के रह गए.
अकेले मूवी देखने में पंकज त्रिपाठी को लगता है डर
फिल्म में कालीन भैया का रोल निभाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें अकेले मूवी देखने में डर लगता है. अब जरा सोचिए जिस इंसान में एक्टिंग के लिए इतना पागलपन था कि उन्होंने एक्टर बनने के लिए अभिनेता मनोज वाजपेयी की छोड़ी हुई चप्पल को एकलव्य की तरह धरोहर के रूप में संभाल कर रखा था. दरअसल पंकड त्रिपाठी ने कर्ली टेल्स में इस बात का खुलासा किया उन्होंने 20 सालों से कभी अकेले बैठ कर फिल्में नहीं देखी है.
यहां देखें कर्ली टेल्स का पकंज त्रिपाठी वाला वीडियो
20 सालों से अकेले नहीं देखी एक भी मूवी
उन्होंने कर्ली टेल्स की संपादक कामिया जानी से बातचीत में एक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वह मूवी नहीं देखते किताबे पढ़ते है. औरअकेले तो वह फिल्में भूलकर भी नहीं देखते है. इसके बाद कमिया ने उन्हें रोकते हुए पूछा कि आपको नहीं लगता है मूवी देखना जरूरी है. इसपर उन्होंने कहां कि हां देखने जरूरी है बहुत जरूरी है देखना. और इस बात को आप अच्छी रूप में बिल्कुल भी ना ले. ये कमियां है मुझे देखनी चाहिए.
दरअसल मुझे मूवी देखने से डर लगता है. मुझे लगता है कि में इससे इंपायर्ड हो सकता हूं. जाने अनजाने में मैं उस कैरेक्टर का असर मेरी एक्टिंग पर पड़ सकता है , जिसकी वजह से मैं अपनी मौलिकता खो सकता हूं, इस वजह से मैंने 20 सालों से फिल्में नहीं देखी. इस वजह से अपनी मुख्यधारा में काम करता चला जा रहा हूं.
क्या है मिर्जापुर में कालीन भैया का किरदार
मिर्जापुर वेब सीरीज और फिल्म में 'कालीन भैया' (अखंडानंद त्रिपाठी) का किरदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने निभाया है जो एक खूंखार और रसूखदार माफिया है, जो अपने बेटे को खुद के बाद मिर्जापुर की गद्दी पर बैठना देखना चाहता है. लेकिन उसके रास्ते में गुड्डू भैया रोड़ा बनके खड़े हुए है.
आपके लिए और भी
ये Video भी देखें:
Mrs Universe 2025 Sherry Singh: मुकाबले के वो 8 दिन, बॉलीवुड डेब्यू से गुर्जर समुदाय तक पर बेबाक राय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं