विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2019

कपिल शर्मा के शो पर फिर उड़ा अर्चना पूरन सिंह का मजाक, बोले- सेट पर पनीर बना है ना इसलिए...देखें Video

द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के सेट पर फिर उड़ा अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के परिवार का मजाक, इस बार तो पनीर को लेकर ही मार दिए ताने.

कपिल शर्मा के शो पर फिर उड़ा अर्चना पूरन सिंह का मजाक, बोले- सेट पर पनीर बना है ना इसलिए...देखें Video
अर्चना पूरन सिंह का फिर उड़ा कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में मजाक
  • कपिल शर्मा के शो पर उड़ा अर्चना पूरन सिंह का मजाक
  • इस बार फैमिली को लेकर बनाया मजाक
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अकसर मजाक-मजाक में अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) निशाने पर आ जाती हैं. कपिल शर्मा और उनकी टीम के जोक्स एकदम से अर्चना पूरन सिंह पर आने लगते हैं. ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ, जब वडाली ब्रदर्स (Wadali Brothers) कपिल शर्मा के सेट पर पहुंचे. इस दौरान कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) 'सपना' बनकर सेट पर पहुंचें. हंसी- मजाक और जोक्स के बीच इस बार कृष्णा अभिषेक ने अर्चना पूरन सिंह के परिवार का ही मजाक उड़ा दिया.

Video: सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम को सलमान खान ने दे डाली चेतावनी, बोले- शुक्र मनाओ मैं घर में नहीं हूं वर्ना...


कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के दौरान का ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले 'सपना' लखविंदर वडाली का मजाक उड़ाती हैं. लेकिन अचानक से सपना, कपिल से कहती हैं, 'कप्पू तू सबको फैमिली शो, फैमिली शो बोलना बंद कर.' इस पर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) कहते हैं 'क्यों', जिस पर सपना अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के परिवार का मजाक उड़ाते हुए कहती हैं 'फैमिली शो इसलिए बोलते हैं कि आप घर पर फैमिली के साथ बैठकर शो देख सकें बल्कि ये नहीं कि फैमिली को यहां लाकर बैठा दें.'

Video: रेलवे ट्रैक क्रॉस करने पर यात्रियों को नहीं बख्सता यह डॉगी, सोनम कपूर बोलीं- इसे देखकर लगता है कि...

कृष्णा अभिषेक केवल यहीं नहीं रुकते. बता दें, इस हफ्ते 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' पर अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) के पति परमीत सेठी पहुंचें. इस दौरान सपना ने उनका जमकर मजाक उड़ाया. सपना ने आखिरी में यह भी कहा, 'मुझे पता है कि ये आज सेट पर क्यूं आएं हैं, क्योंकि आज सेट पर बहुत दिनों बाद पनीर बना है ना.' सपना की बातें सुनकर वहां बैठे दर्शक हंसी से लोटपोट हो जाते हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show Video Viral, Archana Puran Singh, Krushna Abhishek Making Fun Of Archana Puran Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com