विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2024

कभी गर्लफ्रेंड के लिए करता था मम्मी के गहने चोरी और बहन की ड्रेस, अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो में फैमिली संग नजर आएगा ये सुपरस्टार

कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर शुरू होने वाला है. इस शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर मां नीतू और बहन रिद्धिमा कपूर सहानी पहुंची.

कभी गर्लफ्रेंड के लिए करता था मम्मी के गहने चोरी और बहन की ड्रेस, अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो में फैमिली संग नजर आएगा ये सुपरस्टार
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में फैमिली संग नजर आएगा ये सुपरस्टार
नई दिल्ली:

एक्टर रणबीर कपूर फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं. उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक बेटी भी है. लेकिन अपनी शादी से पहले दिग्गज एक्ट्रेस चोरी किए हुए कपड़े और ज्वेलरी गिफ्ट करते थे. इस बात का खुलासा खुद रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर ने किया है. दरअसल कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर शुरू होने वाला है. इस शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर मां नीतू और बहन रिद्धिमा कपूर सहानी पहुंची. 

द ग्रेट इंडियन कपिल शो से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो भी रिलीज हो चुका है. जिसमें कपिल शर्मा की टीम कपूर फैमिली के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो प्रोमो कपिल शर्मा बताते हैं कि रणबीर कपूर ने रिद्धिमा की ड्रेस उठा कर गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दी. उनकी इस बात को सुनने के बाद रणबीर कपूर कहते हैं, मैंने तो मम्मी की ज्वेलरी भी दी हुई है. उनकी यह बात सुन हर कोई हैरानी जातते हुए हंसने लगता है. सोशल मीडिया पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो वायरल हो रहा है.

शो का इंतजार कर रहे दर्शक और रणबीर कपूर के फैंस वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो 30 मार्च से हर शनिवार रात आठ बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर. फिर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की जुगलबंदी एक अरसे बाद देखने को मिलेगी. हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. कई फैंस शो के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Sunil Grover, Ranbir Kapoor, Riddhima Kapoor, Neetu Singh, Ranbir Kapoor Girlfriend, Krushna Abhishek, Holi, Happy Holi, Happy Holi 2024, Archana Puran Singh, The Great Indian Kapil Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com