विज्ञापन

भोजपुरी बवाल के बाद तीखे तेवरों के साथ इस रियलटी शो में दिखेंगी आम्रपाली दुबे, निरहुआ संग लेगी ग्रैंड एंट्री

रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में धमाल मचाने के बाद अब आम्रपाली दुबे बिग बॉस 20 में अपने तीखे तेवरों के साथ नजर आने वाली हैं. इसके लिए उनके को स्टार निरहुआ उन्हें चीयर करने के लिए शो पर पहुंचे है.

भोजपुरी बवाल के बाद तीखे तेवरों के साथ इस रियलटी शो में दिखेंगी आम्रपाली दुबे, निरहुआ संग लेगी ग्रैंड एंट्री
Amrapali Dubey and Dinesh lal Yadav
instagram

Amrapali Dubey in Bigg Boss: भोजपुरी इंडस्ट्री की 'क्वीन' कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी बवाल के बाद कलर्स के एक ओर रियलटी शो का हिस्सा बनने जा रही है. 2 अगस्त को शुरू हुए इस रियलटी शो का ग्रैंड फिनाले 1 सितंबर 2026  को शूट किया था. जिसमें भोजपुरी इड्रस्ट्री के सुपरस्टार्स दिनेश यादव (निरहुआ), पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी नजर आए थे. 

शो के ग्रैड फिनाले में इन स्टार्स की परफॉर्मेंस ने फैंस का दिल जीत लिया था, लेकिन इन सब में जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट खींची वो थी भोजपुरी 'क्वीन आम्रपाली दुबे. जिनके भोजपुरी मूवी के स्टारडम के लोग बेहद दिवाने है. निरहुआ संग उनकी जोड़ी देखने के लिए दर्शक हमेशा  दिवाने रहते है. इसी को देखते हुए कलर्स ने उनके प्रशंसकों को एक बार फिर उनकी तीखे और बेबाकी वाले तेवरों को भुनाने के लिए कलर्स ने उन्हें  टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) हिस्सा बनाया है. जहां उनकी दिनेश यादव के साथ ग्रैंड एंट्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 

शो के प्रोमो वीडियो ने दर्शकों के बीच मचाई खलबली

बिग बॉस को शुरू होने में अब चंद घंटे बचे है, ऐसे में मेकर्स लगातार इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट से जुड़े प्रोमो रीलीज कर रहे है, जिससे दर्शकों के हिंट मिल सके. इसी बीच जब शो के ग्रैंड प्रीमियर से जुड़ा एक वीडियो मेकर्स ने रिलीज किया जिसे देखकर  सब्सक्राइबर्स और फैंस के बीच तब खलबली मच गई जब उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' को रिक्शे पर सवार होकर ग्रैंड एंट्री करते देखा.

रिक्शे पर सवार होकर पहुंचे निरहुआ

कलर्स के इंस्टाग्राम पर शेयर किए 'बिग बॉस 20' के प्रोमो में देखा जा सकता है कि निरहुआ अपने फेमस गाने 'निरहुआ रिक्शावाला' के गाने पर रिक्शे में सवार होकर सेट पर पहुंचे. जहां होस्ट सलमान खान ने हमेशा की तरह अपने मजाकिया अंदाज में निरहुआ का वेलकम करते हुए चुटकी ली, और कहा, "आवा-आवा निरहुआ! आपने सिर्फ दो फेरे लिए हैं, मुझे लगता है आप सात फेरे लेकर जाओगे."

इसपर दिनेश यादव ने हंसकर रिप्लाई किया. और कहा कि बिग बॉस के घर में दोबारा बुलाने के लिए आपका धन्यवाद . वहीं सलमान उन्हें बताते है कि आपको थोड़ी गलतफहमी हो गई है आप केवल बस यही तक के लिए है. इस पर उन्होंने कहा कि सर ..ये लोग तो कह रहे थे कि तथासटू है. इसके बाद सलमान कहते है कि असली एंट्री तो किसी और की करवाने आए हैं आप". जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि दिनेश यादव आम्रपाली दुबे को चीयर करने बिग बॉस पहुंचे है.

'भोजपुरी बवाल' के बाद अब बिग बॉस में होगा धमाका

हाल ही में रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के दौरान आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, काजल राघवानी और अक्षरा सिंह से जुड़े कई पुराने विवाद खुलकर सामने आए थे. शो में हुए तीखे वाद-विवाद के बाद आम्रपाली दुबे के बेबाक रवैये की काफी चर्चा हुई थी. अब चर्चाएं गर्म हैं कि निरहुआ खुद आम्रपाली दुबे को 'बिग बॉस 20' के घर के अंदर छोड़ने पहुंचे हैं.

क्या वाकई कंटेस्टेंट बनकर आ रही हैं आम्रपाली?

सोशल मीडिया पर इस प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस बेहद खुश है. जहां एक तरफ मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी को बिग बॉस के घर में छोड़ने पहुंचे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली का यह ट्विस्ट शो के प्रीमियर को बेहद रोमांच पैदा कर रहा है. जिसके बाद अब देखना होगा कि आम्रपाली का तीखा अंदाज, बेबाक जवाब के साथ वह कैसा खेलेंगी. जिसका उनके फैंस को बेताबी से इंतजार है.

ये Video भी देखें:  

सलमान खान ने बता दिया कब आ रही है Battle Of Galwan

आपके लिए और भी

पंचायत के दमाद जी का बिग बॉस 20 में दिखेगा असली खेल, राजस्थान से आकर कभी होटल में की थी वेटर की नौकरी
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Dinesh Lal Yadav, Bigg Boss 20, Bhojpuri Bawaal, Television
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com