तेजस्वी प्रकाश हाल ही में बिग बॉस 15 की विनर बनी हैं. उन्होंने प्रतीक सहजपाल को पीछे छोड़ बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने नाम की. इस बात में कोई शक नहीं है कि तेजस्वी की तगड़ी फैन फॉलोइंग ने ही उन्हें बिग बॉस का विनर बनाया है. बिग बॉस से निकलते ही नागिन 6 के लिए Tejasswi Prakash का नाम सामने आने लगा. वहीं एक्ट्रेस ने नागिन 6 से अपना लुक रिवील करते हुए एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह खबर कंफर्म हो गई. वहीं अब एक्ट्रेस का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने नए शो की शूटिंग के लिए जाते हुए दिख रही हैं.
इस वीडियो को मानव मंगलानी के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में तेजस्वी पीले रंग का सूट पहनकर अपने शूट के लिए जाते हुए दिख रही हैं. तेजस्वी ने सूट से मैचिंग इअरिंग और चूड़ियां भी डाली हैं, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रही हैं. वीडियो में Tejasswi Prakash किसी से फोन पर बात करते हुए भी दिख रही हैं. इसके साथ ही तेजस्वी ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें वोट कर बिग बॉस का विनर बनाया. साथ ही वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब फोटोग्राफर्स Karan Kundrra को 'जीजू' कहकर बुलाते हैं तो तेजस्वी शरमा जाती हैं और ओह गॉड कहते हुए अपने वैनिटी वैन की तरफ निकल लेती हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गौरतलब है कि करण कुंद्रा और Tejasswi Prakash का रिश्ता बिग बॉस के घर में बना था और घर से बाहर आने के बाद भी दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फैन्स तो अब इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें करण तेजस्वी से मिलने उनके घर पहुंचे थे. हालांकि इस लेटेस्ट वीडियो के सामने आने के बाद जहां कुछ लोग 'क्यूट' और 'अडोरेबल' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं, वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'सब नाटक है भाई'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं