टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा रिक्लेमेशन में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीद लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रॉपर्टी करीब 7.63 करोड़ रुपये में खरीदी गई है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के आधार पर यह जानकारी सामने आई है. सीआरई मैट्रिक्स के दस्तावेज सोशल मीडिया पर टीसीएक्स ऑफिशियल ने शेयर किए. इनके अनुसार, अपार्टमेंट बांद्रा रिक्लेमेशन के बे हाइट्स बिल्डिंग में है. यह 14वीं मंजिल पर स्थित है और इसका क्षेत्रफल लगभग 1,304 वर्ग फुट है. साथ ही, दो पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं.
प्रॉपर्टी का कब्जा नवंबर 2030 को मिलेगा
रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी 2026 को हुआ था. स्टैंप ड्यूटी के रूप में करीब 38.15 लाख रुपये चुकाए गए. हालांकि, इस प्रॉपर्टी का कब्जा नवंबर 2030 में मिलने की उम्मीद है.
बांद्रा रिक्लेमेशन मुंबई के सबसे पसंदीदा इलाकों में से एक माना जाता है. यहां समुद्र के नजदीक रहने की सुविधा, अच्छी कनेक्टिविटी और शहर के एंटरटेनमेंट व बिजनेस हब्स से नजदीकी होने के कारण कई सेलिब्रिटीज यहां प्रॉपर्टी खरीदना पसंद करते हैं. लग्जरी टावर्स और प्रीमियम सुविधाओं के कारण यह इलाका निवेशकों के बीच भी लोकप्रिय है.
महंगे इलाकों में प्रॉपर्टी
तेजस्वी प्रकाश ने अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. फिर भी सोशल मीडिया पर फैंस और फॉलोअर्स के बीच चर्चा तेज हो गई है. कई लोगों ने उन्हें बधाई दी तो कुछ ने इस लग्जरी घर और उसके लोकेशन के बारे में जानने की इच्छा जताई.
यह खरीद मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों की बढ़ती दिलचस्पी को भी दर्शाती है. कई सेलिब्रिटीज हाल के दिनों में शहर के महंगे इलाकों में प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं. तेजस्वी का यह कदम भी उसी सिलसिले में देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: लता-महेंद्र की आवाज और हसरत जयपुरी के बोल, 1970 का वो रोमांटिक गाना जो Gen-Z के दादा-दादी का रहा है फेवरेट, एक बार सुनते ही चढ़ जाता है जुबान पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं