विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल का सपना हुआ सच, बबीताजी का यूं मिला साथ- देखें Viral Video

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिसमें बबीताजी ग्लैमरस अंदाज में डांस कर रही हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल का सपना हुआ सच, बबीताजी का यूं मिला साथ- देखें Viral Video
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल और बबीता का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • 'तारक मेहता...' का वीडियो हुआ वायरल
  • बबीताजी का यूं मिला जेठालाल को साथ
  • जमकर किया दोनों ने डांस
नई दिल्ली:

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. गोकुलधाम सोसाइटी (Gokuldham Society) की खास सदस्य बबीताजी इस वीडियो में ग्लैमरस अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं, जेठालाल भी बखूबी उनका साथ दे रहे हैं. मुनमुन दत्ता उर्फ बबीताजी का ये अंदाज दिलीप जोशी यानी जेठालाल को खूब पसंद आ रहा है. वैसे भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' में जेठालाल कभी भी कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ते हैं जब उन्हें बबीताजी के साथ परफॉर्म करने या समय गुजारने का समय मिलता है. 

KBC Written Update: शो के दौरान प्रतियोगी से नाराज हो गए अमिताभ बच्चन, जानें हैरान कर देने वाली वजह

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' के अगले एपिसोड में बबीताजी और जेठालाल की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी. दिलचस्प यह है कि असल में बबीताजी पति अय्यर के साथ डांस कर रही हैं, और जेठालाल (Jethalal) सपने में देखता है कि अय्यर की जगह वह बबीताजी के साथ डांस कर रहा है. इस धमाकेदार बिहाइंड द सीन वीडियो को बबीताजी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट किया है, और यह खूब वायरल भी हो रहा है. वैसे भी इन दिनों शो में जेठालाल की पत्नी दयाबेन नजर नहीं आ रही हैं, और बताया जा रहा है कि जल्द ही शो में दयाबेन की एंट्री हो सकती है. शो के निर्माता बहुत जोर-शोर से दयाबेन की तलाश कर रहे हैं. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' के आने वाले एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाले हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Viral Video, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Video, Jethalal, Gokuldham Society, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com