विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2018

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता या पोपटलाल? किसके यहां खायेगा खाना जेठालाल?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस कहानी की शुरुआत तब होती है जब बाघा और नट्टू काका अख़बार में अपनी भाग्यराशि देखते वक्त अपने मालिक जेठालाल का भाग्य भी देखते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता या पोपटलाल? किसके यहां खायेगा खाना जेठालाल?
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक सीन में जेठालाल एंड कंपनी
  • जेठालाल पर मंडराया बुरा समय
  • बबिता ने जेठालाल को दिया निमंत्रण
  • अगले एपिसोड दिखाया जाएगा ऐसा
नई दिल्ली: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इस कहानी की शुरुआत तब होती है जब बाघा और नट्टू काका अख़बार में अपनी भाग्यराशि देखते वक्त अपने मालिक जेठालाल का भाग्य भी देखते हैं. उसमें साफ साफ लिखा है कि जेठालाल की राशि वाले लोगों के सर पर बुरा समय मंडरा रहा है और उनके नुकसान उठाने की बड़ी संभावना है. तो वे जेठालाल को दुकान पर आने से मना कर देते हैं.उसी समय जेठालाल को सुंदर का फोन आता है. वही सुंदर जिसने जेठालाल को अब तक सबसे अधिक आर्थिक नुकसान पहुंचाया है.

VIDEO: कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने रोते हुए सुनाई पूरी आपबीती, कहा- 'मेरी मां ने मुझे पागलखाने भेजा और...'

जेठालाल और तारक उससे पांच सितारा होटल में मिलते हैं और वो दया को अपने साथ अहमदाबाद वापस ले जाना चाहता है. जेठालाल हां कर देता है. पर शाम को वो दया को याद कर रहा होता है तभी बबिता जी आती हैं और पूरे परिवार को स्वादिष्ट बंगाली खाने का निमंत्रण देती हैं. जेठालाल तुरन्त हां कर देता है पर दूसरी तरफ बापूजी पोपट से रात के खाने का निमंत्रण स्वीकार कर लेते हैं. रात को बापूजी जेठालाल को बोलते हैं कि वो बबिता जी को मना कर दे.

दिव्यांका त्रिपाठी ने एलियन के साथ किया डांस कंपीटिशन, 42 लाख बार देखा गया Viral Video

क्या करेगा जेठालाल? मना कर पायेगा क्या वो बबिता जी को? कैसा लगेगा बापूजी को जब जेठालाल उनकी इच्छा के विरुद्ध जायेगा?

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Jethalal, Babita, Popatlal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com