विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2022

'TMKOC' में जेठालाल के बाबूजी 'चंपकलाल' रियल लाइफ में हैं बेहद हैंडसम, ताजा तस्वीरें देख फैंस के बोले- यकीन नहीं हो रहा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठा लाल के पिता जी और टप्पू के दादा जी चंपक लाल रियल लाइफ में जेठा लाल से भी ज्यादा स्मार्ट और हैंडमस हैं.

'TMKOC' में जेठालाल के बाबूजी 'चंपकलाल' रियल लाइफ में हैं बेहद हैंडसम, ताजा तस्वीरें देख फैंस के बोले- यकीन नहीं हो रहा...
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के बाबूजी 'चंपकलाल' हैं काफी स्टाइलिश
नई दिल्ली:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा शो है जो बच्चों से लेकर बड़ों और बूढ़ों तक को पसंद है. इस शो के हर एक किरदार ने फैंस को दिल जीत लिया है. चाहें वो दया बेन हों या जेठा लाल, बबीता जी हों या टप्पू सेना हर कोई फैंस के दिलों पर राज करता है वहीं इस शो में ऐसा किरदार भी है जो एक दिन भी ना दिखाई दे तो आंखें बस उन्ही को ढूंढती नजर आती हैं जी हां वो किरदार कोई और नहीं बल्कि हैं जेठा लाल के बाबूजी यानी कि चंपक लाल गड़ा हैं. बता दें कि चंपल लाल का किरदार अमित भट्ट निभाते हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठा लाल के पिता जी और टप्पू के दादा जी चंपक लाल रियल लाइफ में जेठा लाल से भी ज्यादा स्मार्ट और हैंडमस हैं. हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को देख फैंस अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं.  जी हां लेटेस्ट तस्वीरों में वे काफी स्मार्ट दिख रहे हैं. 

एक फैन ने तस्वीर देख कमेंट किया की यकीन ही नहीं हो रहा ये वही दादा जी हैं. तो दूसरे यूजर ने लिखा क्या बात है कितने यंग है आप. वहीं उनके चहाने वाले ने कहा आपका टैलेंट साफ दिखता है सर. बता दें कि अमित जाने माने एक्टर हैं, लेकिन उनके इस किरदार से अपना नाम सालों साल को लिए बना लिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Champaklal Gada, Jethalal Gada, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dilip Joshi, Daya Ben, Champaklal Gada Aka Amit Bhatt, Amit Bhatt, Amit Bhatt Then And Now, Amit Bhatt Age, Amit Bhatt Instahram, Amit Bhatt Viral Photo, Amit Bhatt Latest Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com