विज्ञापन

TMKOC की गोकुलधाम सोसायटी में हुई भारी तोड़-फोड़, वीडियो देख डरे फैंस ; असित मोदी बोले 'दिल टूट गया'

पिछले 18 सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसाइटी में अचानक तोड़फोड़ का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देख फैंस काफी परेशान हैं कि आखिर गोकुलधाम में कैसी तोड़ फोड़ मची हुई है.

TMKOC की गोकुलधाम सोसायटी में हुई भारी तोड़-फोड़, वीडियो देख डरे फैंस ; असित मोदी बोले 'दिल टूट गया'
गोगुलधाम सोसाइटी में हुई तोड़फोड़
instagram

Gokuldham Updates: टीवी के सबसे पॉपुलर और पिछले 18 सालों से दर्शकों के दिलों में राज कर रहे शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शो की जान यानी  गोकुलधाम सोसायटी के बाहर भारी तोड़-फोड़ होती नजर आ रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद तारक मेहता सीरियल के फैंस की उम्मीदों को एक बहुत बड़ा झटका लगा है. टूटी टाइलें और इमारतें देख फैंस को काफी निराशा हाथ लगी है.

असित मोदी ने बयां किया अपना दर्द

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस लगातार शो को लेकर कई सवाल पूछ रहे थे. फैंस की परेशानी को देखते हुए शो के निर्माता असित मोदी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर  गोगकुल धाम में हो रही तोड़-फोड़ के पीछे की सच्चाई को बताया है. असित मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा कि गोगकुल धाम की इस हालत को देख कर उन्हें भी बहुत दुख हो रहा है. उन्होंने कहा उनकी हंसती-खेलती गोकुलधाम सोसायटी आज ऐसी हालत में जिसे उन्होंने अपने सपनों से संवारा है. उनके इस पोस्ट को शुरुआत में तो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं, लेकिन आगे उन्होंने जो कहा उससे सभी ने राहत की सांस ली.

Gokuldham Society

असित मोदी ( तारक मेहता का उल्टा चश्मा के डायेक्टर)
Photo Credit: instagarm

 नए रंग-रूप में नजर आएगी सोसायटी

असित मोदी ने फैंस को तसल्ली देते हुए साफ किया कि यह तोड़-फोड़ किसी नुकसान की वजह से नहीं, बल्कि आपकी गोगुलधाम सोसायटी को नए रंग रूप और बदलते जमाने के साथ शानदार सोसायटी बनाने के लिए यह काम किया जा रहा है. इसलिए कम से समय जल्दी काम करने के लिए शो के सेट की मरम्मत का काम चल रहा है. जिसका उन्होंने खुद सेट पर जाकर देखा है.

उन्होंने आगे यह भी बताया कि अब जब इसका रेनोवेशन पूरा हो जाएगा तो कुछ समय बाद गोकुलधाम सोसायटी बिल्कुल नए रंग, रूप और शानदार इंटीरियर के साथ दर्शकों के सामने होगी. इस प्रोजेक्ट को लेकर डायरेक्टर असित मोदी ने भगवान से प्रार्थना की है कि दर्शकों को सोसायटी का यह नया रूप बेहद पसंद आए.

यह भी पढ़ें: दिव्या भारती का वो गाना, जो इंग्लिश पॉप से था इंस्पायर्ड, 34 साल से नहीं खोई चमक, घर-घर में आज भी गूंजती है साधना सरगम की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gokuldham, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, TMKOC, Tv Gossips, TMKOC Asit Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com