विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2021

Surbhi Jyoti ने ब्राउन आउटफिट में कराया Photoshoot, ग्लैमरस अंदाज में पोज देती आईं नजर- देखें Video

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) का एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें वह फोटोशूट कराती हुई दिखाई दे रही हैं.

Surbhi Jyoti ने ब्राउन आउटफिट में कराया Photoshoot, ग्लैमरस अंदाज में पोज देती आईं नजर- देखें Video
सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने ब्राउन आउटफिट में कराया फोटोशूट
  • सुरभि ज्योति ने ग्लैमरस अंदाज में कराया फोटोशूट
  • ब्राउन आउटफिट में पोज देती दिखीं एक्ट्रेस
  • सुरभि ज्योति का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. सुरभि ज्योति इन दिनों सीरियल 'कुबूल है 2' की तैयारी में लगी हुई हैं, लेकिन बावजूद इसके वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़ना नहीं भूलती हैं. सुरभि ज्योति का एक वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें वह फोटोशूट कराती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में सुरभि ज्योति का ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है. सुरभि ज्योति ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) वीडियो में ब्राउन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. वीडियो में फोटोशूट के दौरान सुरभि ज्योति के एक्सप्रेशंस और उनका अंदाज तारीफ के लायक है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. ब्राउन कलर के आउटफिट और न्यूड मेकअप में सुरभि ज्योति का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है. वहीं, फोटोशूट के दौरान वह शानदार अंदाज में पोज देती हुई भी दिखाई दे रही हैं. बता दें कि इससे पहले भी सुरभि ज्योति अपने कई वीडियो को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. 

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) इन दिनों 'कबूल है 2' की शूटिंग के लिए सर्बिया के बेलग्रेड में मौजूद हैं. वहां रहते हुए भी एक्ट्रेस अपने फैंस से जुड़ना नहीं भूलती हैं. सुरभि ज्योति के करियर की बात करें तो उन्होंने सीरियल कबूल है के जरिए जबरदस्त पहचान हासिल की थी. इस शो में एक्ट्रेस जोया के किरदार में दिखाई दी थीं, जिसने देखते ही देखते लोगों का दिल जीत लिया था. कबूल है के अलावा सुरभि ज्योति नागिन 4 में भी बेला के किरदार में नजर आई थीं. नागिन के रूप में भी सुरभि ज्योति ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. वहीं, एक बार फिर से वह कबूल है 2 के जरिए धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surbhi Jyoti, Surbhi Jyoti Video, Surbhi Jyoti Instagram, Surbhi Jyoti Photoshoot, Surbhi Jyoti Photoshoot Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com