सुरभि और समृद्धि टेलीविजन इंडस्ट्री की दो पॉपुलर जुड़वां बहनें हैं, जिन्हें चिंकी मिंकी के नाम से फैंस पहचानते हैं. दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और टेलीविज़न शो में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं. अपने टैलेंट के चलते अब यह दोनों बहने किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. नेटीजन्स के ढेर सारे प्यार के चलते चिंकी और मिंकी लोगों के दिलों में राज करती हैं. हुबहू एक जैसी दिखने वाली दोनों बहनों की हर चीज एक जैसी होती है. हाल ही में चिंकी मिंकी ने अपना जन्मदिन मनाया है. दोनों के बर्थडे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा, जिसे देखने के बाद फैन्स एक्साइटेड हैं.
सुरभि और समृद्धि ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपना बर्थडे वीडियो अपलोड किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान भी हैं और काफी खुश भी. हैरान इसलिए क्योंकि इस वीडियो में चिंकी और मिंकी के आउटफिट्स से लेकर उनके हेयर स्टाइल, यहां तक कि उनका बर्थडे केक भी बिलकुल एक जैसा है. इस वीडियो में चिंकी और मिंकी दोनों ने रेड कलर की स्लीवलेस शॉर्ट ड्रेस कैरी की हुई है. दोनों का बहुत ही स्पेशल बर्थडे केक वीडियो में नजर आ रहा है और दोनों बहुत ही एक्साइटमेंट के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दे रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही चिंकी मिंकी ने कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा महसूस हो रहा है जैसे बीच में आईना है, एक जैसा केक, एक जैसे आउटफिट्स और एक जैसी जुड़वा बहनें. हमारा बेस्ट बर्थडे'. सोशल मीडिया पर दोनों खूबसूरत बहनों का बर्थडे वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. रेड हार्ट और हॉट ईमोजी के साथ फैंस दोनों बहनों को बर्थडे विश कर रहे हैं.
ये भी देखें: RRR की टीम ने खोले राज, जानें कौन होता है ट्रोल से अपसेट तो राजामौली को क्यों पसंद है पढ़ना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं