चिंकी मिंकी के नाम से शायद ही कोई अनजान होगा. चिंकी मिंकी दो जुड़वा बहने हैं, जो बिलकुल एक जैसी दिखती हैं. और यही उनकी यूएसपी भी रही है. दोनों ने ऐसे कई वीडियो बनाए हैं, जिसमें वो एक साथ सिंक में बोलती हैं. सिंक में एक ही जैसे एक्शन करती हैं. उनक यही स्टाइल दर्शकों के बीच काफी फेमस हुआ. इसके साथ ही चिंकी मिंकी को कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से खूब पॉपुलैरिटी मिली. एक बार फिर चिंकी मिंकी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. इस बार वो पानी पर कार दौड़ा कर दर्शकों को हैरान कर रही हैं.
समंदर में चली चिंकी मिंकी की कार
चिंकी मिंकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो अपलोड किया है. जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इस वीडियो में चिंकी मिंकी कार चलाती दिख रही हैं. आमतौर पर कार सड़क पर भागती नजर आती है. लेकिन चिंकी मिंकी की कार सड़क पर नहीं पानी में चल रही है. कार भी कोई ऐसी वैसी नहीं है. वो एक लग्जरी कार में सवार होकर समंदर की लहरों पर सवारी कर रहे हैं. पहले उनकी कार पानी पर सरपट भागती है और फिर गोल गोल चक्कर लगाती है. चिंकी मिंकी ने पानी में कार चलाते हुए ढेर सारी पिक्स भी क्लिक की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दुबई में सैर
चिंकी मिंकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया कि वो इस वीडियो में मेक लारेन नाम की कार चला रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैक लारेन चला रही हैं लेकिन रोड पर नहीं. इसके आगे उन्होंने लिखा कि राइड इन दुबई. यानी कि वो दुबई में इस सैर का मजा ले रही हैं. उनके इस रोमांचक वीडियो को खबर लिखे जाने तक 86 हजार 802 लाइक्स मिल चुके थे. दोनों के इस वीडियो पर फैन्स तारीफ भरे खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं