विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति पर भड़का सुनील पाल का गुस्सा, बोले-गाली-गलौज करने वालों को बुलाते हो, बिग बी पर भी साधा निशाना

Kaun Banega Crorepati 18: केबीसी के हाल के एपिसोड में दो स्टैंड अप कॉमेडियन मेहमान बनकर पहुंचे. इनका आना सुनील पाल को रास नहीं आया.

कौन बनेगा करोड़पति पर भड़का सुनील पाल का गुस्सा, बोले-गाली-गलौज करने वालों को बुलाते हो, बिग बी पर भी साधा निशाना
KBC पर भड़के सुनील पाल
Social Media
नई दिल्ली:

केबीसी के हाल के एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन्स गौरव गुप्ता और गौरव कपूर पहुंचे. इन दोनों को शो पर देख सुनील पाल का पारा चढ़ गया. सुनील ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक वीडियो शेयर की. इस वीडियो में उन्होंने सीधे किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इसे गाली गलौज वाले लोग कहा. सुनील पाल ने केबीसी मेकर्स को कहा कि वे ऐसे मेहमानों को ना बुलाएं. उन्होंने चैनल से सीधे बात करते हुए कहा, केबीसी वालों मैं कबसे कह रहा हूं कि गाली-गलौज करने वालों को मत बुलाओ. इसके बाद सुनील ने अमिताभ बच्चन को भी एक मैसेज दिया.

उन्होंने कहा, केबीसी को बच्चों समेत हर उम्र के लोग देखते हैं. उन्होंने कहा, 'आपका शो बच्चन साबह बच्चे, बूढ़े-बुजुर्ग सभी देखते हैं तो उन बच्चों का सोचिए.' सुनील पाल ने शो के फॉर्मैट का भी रेफरेंस दिया. उन्होंने कहा, केबीसी में 14 सवाल करते हो, 15वां सवाल दुनिया आपसे पूछेगी. क्या आप इतने बड़े कलाकार अब इनके भरोसे अपना सो चलाएंगे.

KBC छोड़ेंगे अमिताभ बच्चन!

साल 2000 में केबीसी की शुरुआत से ही अमिताभ बच्चन इसे होस्ट करते नजर आ रहे हैं. हालांकि बुधवार (9 सितंबर) को बिग बी ने अपने ब्लॉग पर बताया कि कंटेस्टेंट्स की दिल दहला देने वाली कहानियों की वजह से उनके लिए होस्टिंग कंटीन्यू करना मुश्किल हो गया है.

अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा

बिग बी ने अपनी पोस्ट में लिखा, कुछ कंटेस्टेंट ऐसी गंभीर पर्सनल कहानियां लेकर आते हैं कि न सिर्फ उनके लिए अपनी भावनाओं को संभालना, बल्कि शो को होस्ट करते रहना भी मुश्किल हो जाता है... मैं इस बारे में और ज्यादा बात नहीं करूंगा क्योंकि इससे उस समझ पर असर पड़ सकता है जो एक होस्ट चैनल को देता है... लेकिन यह दिल तोड़ने वाला अनुभव रहा है... अब मैं रिटायर होना चाहता हूं... देर हो गई है... और रात बुला रही है... प्यार'.

ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Pal, Amitabh Bachchan, KBC 18, Kaun Banega Crorepati 18, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com