विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2018

सुनील ग्रोवर ने उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक, 'भारत' में करना चाहते हैं सलमान खान के साथ रोमांस

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' की हीरोइन बनने की चाहत कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने जताई है. वीडियो जारी कर सुनील ने 'भारत' की हीरोइन की वैकेंसी के लिए अप्लाई किया है.

सुनील ग्रोवर ने उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक, 'भारत' में करना चाहते हैं सलमान खान के साथ रोमांस
'दस का दम' में सलमान खान के साथ सुनील ग्रोवर
नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' से किनारा कर लिया है. इसका खुलासा 'भारत' फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर किया. जफर का कहना है कि प्रियंका ने बहुत ही खास वजह से फिल्म को छोड़ने का फैसला लिया है. वैसे, प्रियंका चोपड़ा के फिल्म से अलविदा कहने के बाद अब 'भारत' की हीरोइन कौन होगी, इसपर सस्पेंस जारी है. कैटरीना कैफ से लेकर जैकलीन फर्नांडिस का नाम फिल्म के लिए लिया जा रहा है. इसी बीच 'भारत' की हीरोइन बनने की चाहत कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने जताई है. वीडियो जारी कर सुनील ने 'भारत' की हीरोइन की वैकेंसी के लिए अप्लाई किया है.

प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ा सलमान खान का साथ, भारत फिल्म से किया किनारा- जानें क्या है वजह

सुनील ग्रोवर वीडियो में मजाकिया लहजे में कहते हैं, "सुनने में आया है कि 'भारत' की टीम को हीरोइन की जरुरत है. तो मैं इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहता हूं, क्योंकि मैं ही इस किरदार के साथ न्याय कर सकता हूं." सलमान खान के शो 'दस का दम' को जोड़ते हुए सुनील आगे कहते हैं, "कितने प्रतिशत भारतीय चाहते हैं कि मैं भारत की होराइन बनूं. आई लव यू सल्लू."सुनील ग्रोवर के इस वीडियो से साफ है कि वह प्रियंका चोपड़ा का मजाक उड़ा रहे हैं, जिन्होंने ऐन वक्त में 'भारत' छोड़ सबको चौंका दिया है. अंग्रेजी वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम के मुताबिक, प्रियंका ने दो हफ्ते पहले 18 जुलाई को अपने 36वें जन्मदिन के मौके पर निक जोनास के साथ लंदन में सगाई कर ली है और जल्द ही शादी भी कर सकते हैं. इसी वजह से एक्ट्रेस ने 'भारत' से किनारा कर लिया.
 
शिल्पा शेट्टी ने पहले खोले सलमान खान के बटन, फिर बोलीं- इसे बंद ही कर दो और फिर...देखें वीडियो

बता दें, सलमान खान के 'दस का दम' में इस हफ्ते कॉमेडी के बादशाह सुनील ग्रोवर स्पेशल गेस्ट बनकर आने वाले हैं. डॉ. मशहूर गुलाटी, गुत्थी और प्रोफेसर एलबीडब्ल्यू के नाम से मशहूर सुनील ग्रोवर इस शो में सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ आएंगे और जमकर मस्ती करेंगे. सलमान खान को अपने जोक्स से हंस-हंसकर लोट-पोट कर देंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Dus Ka Dum, Salman Khan, Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com