विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2022

सुनील ग्रोवर ने शेयर किया मजेदार VIDEO, बंदर ने शख्स के कुछ यूं खींचे बाल, लोग बोले- गजब बेइज्जती हुई भाई !

टीवी के मशहूर अभिनेता सुनील ग्रोवर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. सुनील ऑनस्क्रीन तो फनी हैं ही, रियल लाइफ में भी वे कुछ कम फनी नहीं हैं.

सुनील ग्रोवर ने शेयर किया मजेदार VIDEO, बंदर ने शख्स के कुछ यूं खींचे बाल, लोग बोले- गजब बेइज्जती हुई भाई !
सुनील ग्रोवर ने शेयर किया मजेदार वीडियो
नई दिल्ली:

टीवी के मशहूर अभिनेता सुनील ग्रोवर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. सुनील ऑनस्क्रीन तो फनी हैं ही, रियल लाइफ में भी वे कुछ कम फनी नहीं हैं. सुनील ग्रोवर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के लिए मजेदार तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिसे देख लोगों का हंसते-हंसते बुरा हाल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो एक बार फिर एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया है, जिस पर लोगों की ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जू के एक बंदर ने शख्स के बालों को पकड़ लिया है. पिंजरे में बंद बंदर ने शख्स के बालों को इतनी तेज से पकड़ा है कि वह भी उसे छुड़ा नहीं पा रहा. बंदर से आखिरकार किसी तरह वह अपने बाल छुड़वाने में कामयाब होता है. सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर कर इसके बैकग्राउंड में इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' को लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में 'आ जा' लिखा है. वीडियो को कुछ ही देर में 45 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "बाल स्ट्रैट कर दिए". तो एक अन्य ने लिखा है, "गजब की बेइज्जती है". तो वहीं एक और यूजर लिखते हैं, "कौन सा शैम्पू यूज करते हो. बाल इतने लंबे क्यों हैं". बता दें, सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा के शो से खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. बाद में एक्टर ने आपसी विवाद के कारण शो छोड़ दिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Sunil Grover Video, Sunil Grover Instagram, Sunil Grover Funny Video, Monkey Video, Monkey Viral Video, Sunil Grover Career, Sunil Grover Age, Monkey Pulling Man Hair, Monkey Pulls Man Hair Video, Sunil Grover Kapil Sharma Show, Doctor Mashoor Gulati, गुत्थी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com