विज्ञापन

'बिलासपुर' में बीता बचपन, बिना ट्रेनिंग के मिली पहली फिल्म, एक टीवी ऐड से बदली इस टीवी एक्टर की किस्मत

सत्यजीत दुबे ने कहा कि मेरा पूरा बचपन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीता है. वहां से मेरी बहुत पुरानी यादें हैं.

'बिलासपुर' में बीता बचपन, बिना ट्रेनिंग के मिली पहली फिल्म, एक टीवी ऐड से बदली इस टीवी एक्टर की किस्मत
एक टीवी ऐड से बदली किस्मत
नई दिल्ली:

एक्टर सत्यजीत दुबे (Satyajeet Dubey) वो नाम है, जिन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक अपना सफर तय किया है. सत्यजीत दुबे आज के समय बॉलीवुड का जाना पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने शाहरुख खान के प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद वह बॉलीवुड के काफी बड़े बजट फिल्मों में नजर आए. सत्यजीत दुबे का छत्तीसगढ़ से बहुत पुराना नाता है. उन्होंने अपना पूरा बचपन छत्तीसगढ़ में ही बिताया है. उनकी स्कूली शिक्षा भी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई है. आज भी सत्यजीत दुबे बिलासपुर को काफी याद करते हैं. इन दिनों सत्यजीत दुबे मुंबई में रहते हैं और बॉलीवुड में अच्छा काम कर रहे हैं. सत्यजीत दुबे भोपाल में अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं. सत्यजीत दुबे मनीषा कोइराला, संजय दत्त जैसे तमाम बड़े एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. हाल ही में सत्यजीत दुबे ने एनडीटीवी से बात की और अपने सफर को लेकर काफी कुछ कहा.

सत्यजीत दुबे ने किया शुक्रिया अदा

सत्यजीत दुबे ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला हूं. मैं 16-17 साल का था, जब मैं मुंबई चला गया. मुझे जाते-जाते समझ आया कि अगर मुंबई में टिकना है तो काम करना पड़ेगा. क्योंकि मुंबई बहुत महंगी सिटी है. मैंने शुरुआत में थियेटर शो किए, इसके अलावा मैंने कुछ टीवी शोज भी किए. मेरी पहली फिल्म ऑलवेज कभी-कभी थी, फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी. जब मैंने अपनी पहली फिल्म की, मैं 18 साल का था. उस वक्त मुझे ज्यादा पता नहीं था, मुझे लगा कि जब बड़े हो जाएंगे तब करियर के बारे में समझ आएगा. मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि मैंने इंडस्ट्री के हर एक मीडिया में काम किया है, शो झांसी की रानी में भी काम किया है. मैंने उस वक्त चार-पांच बड़े ब्रांड के ऐड किए . मुझे रोशन मस्तान की पहली फिल्म मिली थी. उनकी पत्नी ने मुझे एक ऐड में नोटिस किया था. उससे पहले मैंने कभी भी एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली थी. मैंने रोशन जी से पूछा था कि आपको मेरी एक्टिंग में क्या अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि जब तुमने स्क्रिप्ट पड़ी, उसमें तुम्हारा काफी शानदार परफॉर्मेंस था.

ये भी पढे़ं- 100 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड साउंडट्रैक में सलमान खान की एक ही फिल्म के 9 गाने, 35 साल से बाला सुब्रमण्यम की आवाज का जादू कायम

जब दादी को बुलाया

एक्टर ने आगे कहा कि मैंने उस वक्त अपनी दादी को बुलाया. उन्होंने मुझे कहा कि तुम बचपन से ही तो नौटंकी करते हुए आ रहे हो. बता दूं, मेरी दादी से काफी अच्छी बॉन्डिंग है. उन्होंने आगे कहा कि अब स्क्रिप्ट और कैमरा आ चुका है, बाकी सब वैसा है, तुम बचपन से ही एक्टर हो. एक्टर ने कहा कि मैं भिलाई, रायपुर, भोपाल, इंदौर जैसे शहरों में शोज कर चुका हूं. स्कूल के बाद मेरी ख्वाहिश थी कि अब मैं अपने लिए कुछ बड़ा करूं, लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि ये सब चीज़ें इतनी जल्दी हो जाएंगी. लेकिन बिलासपुर का इसमें बहुत अहम किरदार है, जहां से मेरी शुरूआत हुई. मेरे एक जानने वाले फोटोग्राफर थे, उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे मुंबई जाकर अपना बॉलीवुड करियर बनाना चाहिए. उनकी बातों से मुझे काफी मोटिवेशन मिला और मैं मुंबई चला गया. अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह काफी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. जिसमें लख-लख की बात, प्रस्ठानम, ए जिंदगी जैसी तमाम फिल्मों के नाम शामिल हैं. इसके अलावा एक्टर काफी टीवी शोज भी कर चुके हैं. जिसमें मुंबई डायरीज, बेस्ट सेलर, महाराज की जय हो जैसे तमाम शोज का नाम शामिल है अब सत्यजीत के फैंस को उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. इन दिनों सत्यजीत भोपाल में अपने नए शो की शूटिंग कर रहे हैं जो कि जल्द दर्शकों के बीच में आने वाला है.

ये भी पढ़ें- Spider Man Box Office Collection Day 4: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने रच डाला इतिहास, 4 दिन में 300 करोड़ के पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Satyajeet Dubey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com