सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) 'बिग बॉस 13' जीतने के बाद से सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं. हाल ही में उनके टीचर्स और स्टूडेंट्स को लेकर किए गए ट्वीट ने खूब सुर्खियां बटोरीं. सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla Tweet) के उस ट्वीट पर बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने रिएक्शन दिया है और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla Tweet) से एक सवाल पूछा है. अभिनव शुक्ला ने सिद्धार्थ से स्मार्ट जवाब की गुजारिश भी की. सिद्धार्थ शुक्ला ने उनके ट्वीट पर बेहतरीन अंदाज में जवाब दिया है.
Read an article of @sidharth_shukla asking a teacher to be lenient ! Bhai were you lenient as a senior in BB house ?? I am ready for a smart answer though!
— Abhinav Shukla (@ashukla09) March 24, 2021
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को टैग कर ट्वीट किया: "एक आर्टिकल पढ़ा था कि सिद्धार्थ शुक्ला ने टीचर्स से नरमी बरतने के लिए कहा है. भाई यह बताओ कि बिग बॉस 14 के घर में एक सीनियर के तौर पर क्या तुमने नरमी बरती थी. एक स्मार्ट जवाब चाहिए." सिद्धार्थ शुक्ला ने अभिनव के ट्वीट पर लिखा: "भाई कॉल करना...सबसे पहले नरमी के साथ तेरे को टीचर और सीनियर का फर्क बताऊंगा...बाकी तू खुद समझदार है, खुद ही समझ जाएगा."
Plz be kind and slightly lenient.... the student in me remembering my long forgotten days
— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) March 23, 2021
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने इस तरह अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के ट्वीट पर जवाब दिया है. बता दें कि सिद्धार्थ ने हाल ही में अपने ट्वीट में गुजारिश की थी कि एग्जाम में स्टूडेंट्स के साथ थोड़ी नरमी बरती जाए. सिद्धार्थ शुक्ला के इसी ट्वीट पर अभिनव शुक्ला ने उनसे सवाल पूछा था.
To everyone who is appearing for exams ... going for interviews.... or have to file a project ...... My Best Wishes are with you ... do real well and make us all Proud
— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) March 23, 2021
सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस से बाहर आने के बाद शहनाज गिल के साथ उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुके हैं. एक्टर जल्द ही 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं. अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) की बात करें तो हाल ही में उनका और रुबिना दिलैक (Rubina Dilaik) का 'मरजानेया' सॉन्ग रिलीज हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं