श्वेता तिवारी इन दिनों अपने स्टाइलिश अंदाज और फिटनेस की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. श्वेता तिवारी लगातार अपने फोटोशूट और वीडियो शेयर करती हैं. इसके लिए उनकी जमकर तारीफ भी होती है. लेकिन कई बार यूजर उन्हें ट्रोल भी करते हैं. लेकिन श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) इसकी परवाह नहीं करती हैं और कई बार उन्हें मुंह तोड़ जवाब भी देती है. उनकी लेटेस्ट पोस्ट के साथ भी ऐसा ही है. उन्होंने साड़ी में ग्लैमरस अंदाज तो दिखाया ही है, इसके अलावा उन्होंने बातें बाने वालों को भी करारा जवाब दिया है.
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस विनर रह चुकीं श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने अपनी इस फोटो के साथ लिखा है, 'अगर आपकी मेरी जिंदगी को लेकर कोई राय है तो अपना हाथ उठाइए. और अब इसे अपने मुंह पर रख लीजिए.' इस तरह उन लोगों को खामोश रहने की सलाह दी है, जो उनके बारे में बेबात की बातें बनाते फिरते हैं. जहां उनका यह अंदाज पसंद किया जा रहा है, वहीं उनके इस कैप्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के कई फैन्स तो ऐसे भी हैं जिन्होंने उनके अंदाज की तुलना कैटरीना कैफ से ही कर डाली है. एक फैन ने लिखा है, 'तुमने तो कैटरीना को भी पीछे छोड़ दिया. श्वेता तिवारी सोनी टीवी के शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आई थीं. श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की थी.श्वेता तिवारी 'बिग बॉस 4' की विजेता भी रह चुकी हैं. उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी देखा गया था.
विक्की कौशल के खिलाफ नंबर प्लेट को लेकर पुलिस में शिकायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं