टीवी जगत में प्रेरणा के नाम से फेमस श्वेता तिवारी ने आए दिनों खबरों में बनी रहती हैं. अपवी पर्सनल लाइफ से लेकर के प्रोफेशनल लाइफ को लेकर वो लोगों के बीच चर्चा की विषय रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस अपने नए प्रोजेक्ट 'द ट्रेटर्स 2' को लेकर चर्चा मे हैं. शो के क्लिप्स और रील्स वायरल हो रहे हैं जिसमें श्वेता तिवारी के बयान भी शामिल हैं. इस शो में आने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे. लेकिन शो के प्रीमियर के पहले ही उन्हें डेंगू की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
श्वेता तिवारी बीते काफी दिनों से अपने अपकमिंग शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' में नजर आने को लेकर चर्चा मे हैं. लेकिन अचानक उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है. श्वेता के चाहने वाले उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. ताकि वो उनको शो मे देख पाएं. बता दें कि हाल ही में श्वेता तिवारी अपने आगामी शो 'द ट्रेटर्स 2' के एक प्रोमो को लेकर चर्चा में रहीं. टीजर में कंटेस्टेंट के बीच कुछ दिलचस्प पल दिखाए गए, जिससे साफ है कि शो की शुरुआत से ही माहौल काफी तीखा रहने वाला है. शो के प्रोमो में श्वेता कहती सुनाई देती हैं, 'अपने पतियों को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था.' इस पर करण जवाब देते हैं, 'तुम झूठ पकड़ने में इतनी भी अच्छी नहीं हो सकती.'
वहीं हाल ही में श्वेता के एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने एक्ट्रेस को लेकर चौंकाने वाले आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि श्वेता ने उनके साथ धोखा किया था और उनका अपने को-स्टार सेजान खान के साथ अफेयर था. राजा ने बताया कि उनका अफेयर सिर्फ सेजान के साथ ही नहीं था, बल्कि कई लोगों के साथ था. वो जिसके साथ काम कर रही थी वो उसके घर में ही रहता था. राजा ने बताया कि श्वेता और उनके एक कॉमन फ्रेंड ने भी इस बात को माना था.
ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले पर रिया चक्रवर्ती ने कही बड़ी बात, बोलीं- 'बहुत देर तक शक में रह रही हूं'
फिलहाल प्रेरणा को प्रोमो में देखने के बाद फैंस उनको शो में भी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. अब इंतजार है कि वो जल्दी से ठीक होकर वापस आ जाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं