हिंदी सिनेमा में कई गाने ऐसे हैं जो बारिश में फिल्माए गए और वो सुपरहिट हो गए. बॉलीवुड में बारिश और रोमांस का रिश्ता काफी पुराना है. जितने भी गाने बारिश में फिल्माए गए सभी ने लोगों के दिलो में अपनी जगह बनाई. फिर वो चाहे रवीना टंडन का 'टिप-टिप बरसा पानी' हो या अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी का 'रिमझिम गिरे सावन' हो. सभी गाने सालों बाद भी बारिश के मौसम और रोमांस का परफेक्ट मेल बन जाते हैं. आज हम 52 साल पहले आए एक ऐसे ही बारिश वाले गाने की बात करेंगे जो अपने खूबसूरत रोमांटिक सीन के लिए यादगार बन गया.
कौन सा है बारिश वाला रोमांटिक सान्ग
साल 1974 में आई फिल्म 'अजनबी' जिसमें राजेश खन्ना और जीनत अमान लीड रोल में थे. इस फिल्म का गाना 'भीगी भीगी रातों में' आज भी लोगों के बीच अपनी खास जगह बनाए हुए है. इस गाने में राजेश खन्ना और जीनत अमान की केमिस्ट्री देखने को मिली थी. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी और रोमांटिंक अंदाज है. जिसकी वजह से ये आज भी बॉलीवुड के रोमांटिक गानों में अपनी जगह बनाए हुए है.
लता-किशोर की आवाज, बारिश में राजेश खन्ना और जीनत का रोमांस
'भीगी-भीगी रातों में' गाने के बोल फेमस गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे और इसे अपने संगीत से सजाया था आर.डी. बर्मन ने, लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज के जादू ने इस गाने को ऐसा सजाया कि 52 साल बाद भी ये लोगों को याद है. गाने में राजेश खन्ना और जीनत अमान बारिश के बीच रोमांस करते हुए दिख रहे थे. उस समय पर बॉलीवुड में बारिश वाले रोमांटिक गानों की एक अलग ही पहचान बन गई थी. लेकिन इस गाने का अंदाज कुछ अलग ही थी. गाने में शरारत के साथ मासूमियत भी नजर आया, जिसने इस गाने को एक अलग पहचान दी.
गाना सुनने के लिए यहां क्लिक करें
फिल्म ने भी किया था कमाल, आज भी बारिश में याद आता है ये गाना
साल 1974 में आई फिल्म 'अजनबी' का निर्देशन शक्ति सामंत ने किया था. इसमें राजेश खन्ना, जीनत अमान, प्रेम चोपड़ा, असरानी और योगिता बाली ने अपनी एक्टिंग से फिल्म को भी सुपरहिट बना दिया था. 'भीगी भीगी रातों में' गाने की खासियत यही है कि इतने सालों बाद भी इस गाने की फील पुरानी नहीं हुई है. बारिश के मौसम में हिंदी ओल्ड सान्ग की लिस्ट में ये गाना अपनी जगह बनाए हुए है. इस गाने को सुनकर आज भी 70s के रोमांस की खुशबू महसूस होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं