विज्ञापन

लोकगीत की मिठास, नवाजुद्दीन-मनोज का स्वैग और मनोज तिवारी की आवाज, वो गाना जिसने दी बिहार को पहचान, 14 साल बाद भी दिलों में बसा

भोजपुरी के एक गायक ने बॉलीवुड में ऐसा गाना गाया कि 14 साल बाद भी उसकी गूंज कम नहीं हुई. दिलचस्प बात यह है कि इस सुपरहिट गीत के लिए उन्हें फीस तो मिली ही नहीं, लेकिन इसी ने उनकी किस्मत बदलकर रख दी.

लोकगीत की मिठास, नवाजुद्दीन-मनोज का स्वैग और मनोज तिवारी की आवाज, वो गाना जिसने दी बिहार को पहचान, 14 साल बाद भी दिलों में बसा
मनोज तिवारी का यह गाना आज भी है बिहार की पहचान

भोजपुरी माटी से निकले गायक मनोज तिवारी ने जब बॉलीवुड को अपनी आवाज दी तो जैसे तहलका ही मचा दिया. उनके एक ही गाने ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सिंगर्स को पीछे छोड़ दिया और 14 सालों बाद भी ये गाना जमकर बजाया जाता है. सिंगर, एक्टर और अब राजनेता बन चुके मनोज तिवारी का ये गाना 2012 में आया था, जिसने बिहार को नई पहचान दे दी और जब भी बिहार का कोई शख्स कुछ बड़ा करता है तो इसी गाने के साथ उनकी तारीफ की जाती है. इस गाने ने जैसे बिहार के लोगों को नई ऊर्जा दे दी.

कौन सा है वो गाना?

हम बात कर रहे हैं 2012 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के गाने 'जिया तू बिहार के लाला' की. ‘जिया तू बिहार के लाला, जिया तू हजार साला, तनी नाची के तनी गाई के, तनी नाची-गाई सबके मन बहलावा ए भैया.' वरुण ग्रोवर के लिखे ये बोल हर बिहारी के दिल के करीब हैं और इसे सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. इस गाने को मनोत तिवारी ने अपनी आवाज में गाकर अमर कर दिया है.

मनोज तिवारी ने नहीं ली फीस

एक इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने कहा कि, "मनोज बाजपेयी और अनुराग कश्यप मुझे पसंद करते हैं, तब मेरा एक गाना हिट हुआ था. तो ये लोग भी मेरे गाने के फैन हो गए थे, इसके बाद जब इनकी 'शूल' फिल्म आई तो उन्होंने कई जगह मेरे गानों का इस्तेमाल किया". 

गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें 

उन्होंने आगे कहा कि 'जिया तू बिहार के लाला' गाने के लिए अनुराग कश्यप ने उनको 5 लाख रुपए ऑफर किए थे. लेकिन उन्होंने ये ऑफर स्वीकार नहीं कि. उन्होंने इस गाने के लिए कोई फीस नहीं ली. फ्री में मनोज तिवारी ने इस गाने को गाया. उन्होंने बताया कि, "इस गाने की वजह से मैंने 5-6 दिन में 10 फिल्में साइन की, जो इंसान सवा दो लाख में फिल्म करता था, तब 30 लाख में मैंने एक फिल्म की. यानी 3 करोड़ रुपया".

यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज

इस गाने पर यूट्यूब में 30 मिलियन से अधिक व्यूज हैं. फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी और साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. ये फिल्म अब क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी के काम की खूब तारीफ हुई थी. इसके अलावा फिल्म में जीशान कादरी, हुमा कुरैशी, तिग्मांशु धूलिया, ऋचा चड्ढा और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार थे. 

यह भी पढ़ें: 58 साल पुराना नूतन-मनीष का वो रोमांटिक गाना, एक खत से आया था सुपरहिट आइडिया, 5 दशक बाद भी दिलों पर राज करती है लता-मुकेश की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangs Of Wasseypur, Nawazuddin Siddiqui, Manoj Tiwari, Manoj Bajpayee, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com