विज्ञापन
This Article is From May 17, 2022

श्रद्धा आर्या ने अंधेरी रात में की बुलेट की सवारी, वीडियो देख फैंस बोले- 'वंडर वुमन'

टेलीविजन शो कुंडली भाग्य में प्रीता के रोल में दिखने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों जिंदगी के हर एक पल को एन्जॉय कर रही हैं.

श्रद्धा आर्या ने अंधेरी रात में की बुलेट की सवारी, वीडियो देख फैंस बोले- 'वंडर वुमन'
रॉयल एनफील्ड की सवारी करती श्रद्धा आर्या
नई दिल्ली:

श्रद्धा आर्या टेलिविजन इंडस्ट्री की वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. कुंडली भाग्य एक्ट्रेस अक्सर इंटरनेट पर अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं के चलते छाई रहती हैं. प्रीता बनकर लाखों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या का इन दिनों सोशल मिडिया पर एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं.   हाल ही में वायरल हो रहीं अपनी तस्वीरों में श्रद्धा आर्या पूरे स्वैग के साथ रॉयल एनफील्ड की सवारी करती हुई नजर आ रही हैं. 

श्रद्धा आर्या ने की क्लासी रॉयल एनफील्ड की सवारी 

  टेलीविजन शो कुंडली भाग्य में प्रीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी नई शादीशुदा जिंदगी के हर एक पल को एन्जॉय कर रही हैं.  श्रद्धा आर्या ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत और जबरदस्त तस्वीरें अपलोड की हैं.  इन तस्वीरों में श्रद्धा की खूबसूरती के साथ-साथ उनका स्वैग भी देखने लायक है. दरअसल  श्रद्धा ने तस्वीरों की एक सीरीज फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वो बहुत ही क्लासी रॉयल एनफील्ड की सवारी करती हुई दिखाई दे रही हैं.  इन तस्वीरों में श्रद्धा ने व्हाइट टी शर्ट और रेड कलर के शॉर्ट्स पहने हुए हैं और वो अपने इस स्पोर्टी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इसी के साथ एक्ट्रेस ने पिंक कलर का हेलमेट पहन रखा है. रॉयल एनफील्ड के साथ पोज़ देते हुए श्रद्धा आर्या बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं. 

फैंस बोले- गजब का स्वैग है बुलेट रानी 

 अपनी तस्वीरों के साथ साथ श्रद्धा आर्या ने बाइक से सवारी करते हुए का एक वीडियो अपलोड किया है. इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, वो अपने लाइफ के खूबसूरत लम्हों को संजो रही हैं और अपने हबी बबी राहुल नागल अपने प्यारे पति के साथ सवारी कर रही हैं'. इन तस्वीरों में श्रद्धा ने व्हाइट शूज के साथ अपने लुक को स्पोर्टी बनाया है. श्रद्धा की इन तस्वीरों में उनकी ऑन स्क्रीन मां सुप्रिया शुक्ला ने बेहद प्यार भरा कमेंट लिखा है. उन्होंने लिखा, 'इसमें ही मजा है छोरी, छोटी छोटी खुशियां और भरपूर प्यार'. इन तस्वीरों को देखकर फैंस जहां श्रद्धा आर्या को बुलेट रानी बुला रहे हैं तो कई उनकी खूबसूरती को देखकर उन्हें बेबी डॉल का नाम दे रहे हैं. 

ये VIDEO भी देखें : शिल्पा शेट्टी एयरपोर्ट पर व्हाइट ड्रेस में चहकती नजर आईं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharddha Arya, Sharaddha Arya Photos, श्रद्धा आर्या, Shraddha Arya, Kundali Bhagya, Shraddha Arya Age, Shraddha Arya Bikini Photos, Shraddha Arya Dance Video, Shraddha Arya Fashion, Shraddha Arya Honeymoon, Shraddha Arya Honeymoon Bikini Look, Shraddha Arya Husband Name, Shraddha Arya In Pain, Shraddha Arya Instagram, Shraddha Arya Maldive Photos Viral, Shraddha Arya Maldives, Shraddha Arya On Nach Baliye, Shraddha Arya Net Worth, Shraddha Arya Pool Photos, Shraddha Arya Reception Photos, Shraddha Arya Photo, Shraddha Arya Roma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com