विज्ञापन

13 साल पहले ही बनती गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, दिल की बेवफाइयां एक्ट्रेस का खुलासा, कहा- हर चीज सही वक्त पर ही होती

श्रद्धा आर्या ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया कि वह 13 साल पहले गौरव खन्ना के साथ मॉक शूट दे चुकी हैं. लेकिन जोड़ी नहीं बन पाई. 

13 साल पहले ही बनती गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की जोड़ी, दिल की बेवफाइयां एक्ट्रेस का खुलासा, कहा- हर चीज सही वक्त पर ही होती
दिल की बेवफाइयां सीरियल में पहली बार दिखेगी श्रद्धा आर्या और गौरव खन्ना की जोड़ी
NDTV
नई दिल्ली:

स्टार प्लस के नए शो ‘दिल की बेवफाइयां' में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या को पहली बार एक साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं. एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित यह रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा मानव और जानकी की कहानी है, जो शादी के बीस साल बाद अपनी जिंदगी को अलग-अलग नजरिए से देखते हैं. जानकी के लिए उनके रिश्ते और साथ बिताए पलों में ही सारी खुशियां हैं. उसकी सोच है, ‘जो है, वही काफी है.' वहीं, मानव के मन में अब भी कुछ अधूरी ख्वाहिशें और कई ‘काश' बाकी हैं. लेकिन पर्दे पर पहली बार बन रही इस जोड़ी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी है, जिसके बारे में खुद श्रद्धा आर्या ने बताया. 

श्रद्धा आर्या ने किया खुलासा 

दरअसल, ‘दिल की बेवफाइयां' से 13 साल पहले भी श्रद्धा और गौरव के साथ काम करने की बात चली थी. दोनों ने एक दूसरे प्रोजेक्ट के लिए मॉक शूट भी किया था, लेकिन आखिरी दौर में बात नहीं बन सकी. अब जब उनकी नई जोड़ी को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, तो श्रद्धा ने बरसों पुराने इस किस्से को साझा किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

उस अनुभव को याद करते हुए श्रद्धा बताती हैं, “गौरव और मैंने तेरह साल पहले एक दूसरे चैनल के प्रोजेक्ट के लिए साथ में मॉक शूट किया था. आखिरी दौर में गौरव और एक अन्य अभिनेता के नाम पर विचार हो रहा था, लेकिन गौरव के साथ बात नहीं बन पाई और मेरी जोड़ी किसी दूसरे अभिनेता के साथ बनी. मजेदार बात यह है कि जब हम ‘दिल की बेवफाइयां' के लिए मिले, तो हम दोनों को ही यह बात याद नहीं थी! किसी और ने हमें उस मॉक शूट की याद दिलाई, तब हम दोनों को याद आया कि अरे हां, हम तो पहले भी साथ शूट कर चुके हैं!”

ये भी पढें- सतिंदर सरताज का पंजाबी गाना, दो महीने में पॉपुलर, रोमांटिक गाने में प्रेमिका की तारीफ में सूफी बोल ने जीते दिल

गौरव खन्ना के साथ काम करने पर कही ये बात

इतने साल बाद गौरव के साथ काम करने पर श्रद्धा आगे कहती हैं, “मेरा मानना है कि हर चीज़ अपने सही वक्त पर ही होती है. हम तेरह साल पहले भी साथ काम कर सकते थे, लेकिन शायद हमें इसी कहानी के लिए साथ आना था. जो किस्मत में होता है, वह किसी न किसी तरह हो ही जाता है. अब तेरह साल बाद हम एकता के शो में मानव और जानकी का किरदार निभा रहे हैं. मुझे खुशी है कि हम अपनी ज़िंदगी और करियर के इस पड़ाव पर साथ काम कर रहे हैं. हमारी जोड़ी को लेकर प्रशंसकों का उत्साह देखकर यह खुशी और बढ़ जाती है. अब मुझे इंतजार है कि दर्शक हमें साथ देखें.”

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने शेयर किया ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं की पहली झलक, साजिद नाडियाडवाला के बेटे को भविष्य के लिए कहा- ना उड़ो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shraddha Arya, Gaurav Khanna, Dil Ki Bewafaiyaan, Star Plus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com