विज्ञापन
This Article is From May 14, 2018

शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर ने 'सांसों को सांसों में ढलने दो जरा...' पर किया इस अंदाज में रोमांस, वीडियो हुआ वायरल

शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर की जोड़ी ने इन दिनों धमाल मचा रखा है. शिल्पा और सुनील क्रिकेट और एंटरटेनमेंट के कॉकटेल 'जियो धन धना धन' को होस्ट कर रहे हैं और जमकर मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं.

शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर ने 'सांसों को सांसों में ढलने दो जरा...' पर किया इस अंदाज में रोमांस, वीडियो हुआ वायरल
रोमांटिक अंदाज में सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे
  • शिल्पा और सुनील की जोड़ी है हिट
  • रोमांटिक अंदाज में आए नजर
  • कॉमेडी के दोनों हैं बादशाह
नई दिल्ली: शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर की जोड़ी ने इन दिनों धमाल मचा रखा है. शिल्पा और सुनील क्रिकेट और एंटरटेनमेंट के कॉकटेल 'जियो धन धना धन' को होस्ट कर रहे हैं और जमकर मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं. इस शो में सुनील ग्रोवर प्रोफेसर एलबीडब्ल्यू और शिल्पा शिंदे गुगली देवी के किरदार में हैं. दोनों की ट्यूनिंग खूब मजे दिला रही है और मस्ती करती भी नजर आ रही है. शूटिंग के दौरान उनके कई वीडियो वायरल हुए हैं, ऐसा ही एक वीडियो ताजा एपिसोड से आया है जिसमें दोनों पानी में भीगे 'सांसों को सांसों में ढलने दो जरा...' पर इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं.

Video: सुनील ग्रोवर ने मरोड़ा शिल्पा शिंदे का हाथ, गिराया सोफे से नीचे...
 

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान का मचा था कहर, सनी देओल ने उठाया 'ढाई किलो का हाथ'

सुनील और शिल्पा ने इस गाने पर बहुत ही बढ़िया एक्सप्रेशंस दिए हैं और डांस भी किया है. वैसे भी शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर की केमिस्ट्री वाकई कमाल की है.

Raazi Box Office Collection Day 3: साल 2018 की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'राजी', जानें कमाई
 
 

A post shared by Bigg Boss (@biggboss_khabri) on


फैन्स से मुलाकात के दौरान Badumbaaa पर डांस करने लगे अमिताभ बच्चन तो भीड़ हुई बेकाबू, देखें Video

वैसे भी जब से दोनों इस शो में आए हैं दोनों ने खूब मजे लगाए हैं और अपने फैन्स को एंटरटेनमेंट की डबल डोज दी है.

 

पहली भारतीय Playboy Model ने खुद को दिया 87 लाख का गिफ्ट, खरीदते ही यूं खुशी से उछलने लगीं

सुनील और शिल्पा की फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं. वैसे भी शिल्पा शिंदे की लोकप्रियता में 'बिग बॉस 11' में कई गुना इजाफा हो गया है. बिग बॉस में शिल्पा शिंदे ने ऐसे हाथ दिखाए कि सबको हैरान कर दिया और आखिरी में शो जीतने में भी सफल रहीं. वैसे भी अपने शो 'भाबीजी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' के तौर पर भी शिल्पा शिंदे खूब लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं. यही नहीं, सुनील ग्रोवर भी कॉमेडी के माहिर हैं और डॉ. मशहूर गुलाटी तथा गुत्थी वैसे भी सुपरहिट हैं. दोनों की ये जुगलबंदी काफी पसंद की जा रही है. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shinde, Sunil Grover, Jio Dhan Dhana Dhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com